फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Spanish Police Searched Leonardo DiCaprio At Party Officers Could Not Recognize Him

Leonardo DiCaprio: स्पेन में लियोनार्डो की ली गई तलाशी, पार्टी में पहुंचे एक्टर को नहीं पहचान पाई पुलिस

Wed, 13 Aug 2025 03:58 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 13 Aug 2025 03:58 PM IST
सार

Leonardo DiCaprio Embarrassing Moment: सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो को स्पेन में शर्मिंदा होना पड़ा। जहां स्पेनिश पुलिस उन्हें एक पार्टी के दौरान नहीं पहचान पाई और उनकी तलाशी ले ली।

विज्ञापन
Spanish Police Searched Leonardo DiCaprio At Party Officers Could Not Recognize Him
लियोनार्डो डिकैप्रियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो सिनेमा जगत की एक जानी-मानी हस्ती हैं। लेकिन स्पेन के इबीसा शहर में पुलिस अधिकारी लियोनार्डो डिकैप्रियो को नहीं पहचान पाए। जिसके चलते सुपरस्टार को शर्मिंदा होना पड़ा और जांच की एक पूरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

विज्ञापन

नहीं पहचान पाई स्पेनिश पुलिस
डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, लियोनार्डो डिकैप्रियो इबीसा में एक टकीला पार्टी में शामिल होने पहुंचे। लेकिन इस दौरान स्पेनिश पुलिस के अधिकारी उन्हें नहीं पहचान पाए। स्पेनिश पुलिस ने उन्हें शराब पार्टी में शामिल होने वाला एक स्थानीय व्यक्ति समझ लिया। जिसके बाद अभिनेता और उनके दोस्तों को नियमित जांच के लिए पार्टी के बाहर ही रोक लिया गया।

विज्ञापन

ऑल ब्लैक कपड़ों में टकीला पार्टी में पहुंचे थे लियोनार्डो
लियोनार्डो अक्सर पब्लिक अपना चेहरा ढककर ही सार्वजनिक स्थानों पर नजर आते हैं। लेकिन इस बार टकीला पार्टी में शामिल होने के लिए वो बिना मास्क के निकले। ऑल ब्लैक कपड़ों में लियोनार्डो बेसबॉल टोपी और सोने की चेन पहने टकीला पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में लियोनार्डो तलाशी का इंतजार करते हुए चुपचाप अपना फोन स्क्रॉल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में एक महिला की आवाज सुनाई दे रही है, जो कह रही है कि वे अभी मेरी पूरी तलाशी ले रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वो महिला कौन थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लियोनार्डो डिकैप्रियो के अलावा और हस्तियां भी थीं मौजूद
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने लियोनार्डो को कोई खास तवज्जो नहीं दी। वहां हर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई और उसकी पहचान की गई। लियोनार्डो के अलावा पार्टी में कई और मशहूर हस्तियां भी मौजूद थीं, शायद इसीलिए पुलिस को पहले पता ही नहीं चला कि लियोनार्डो डिकैप्रियो कौन हैं। इसलिए उन्हें जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया। यह प्राइवेट पार्टी थी, जो एक विला में आयोजित की गई थी। इस पार्टी को पैट्रन टकीला और स्पेनिश अभिनेता-गायक एरॉन पाइपर ने होस्ट किया था। इसके अलावा रैपर ट्रैविस स्कॉट जैसी कुछ हस्तियों को तो कथित तौर पर अंदर जाने तक से मना कर दिया गया था, लेकिन केंडल जेनर और टोबी मागुइरे जैसे अन्य लोग बिना किसी परेशानी के अंदर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed