फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   yuvasamrat naga chaitanya upcoming film first look poster NC24 titled revealed as vrushakarma by mahesh babu

एक्शन मोड में सामने आया युवासम्राट नागा चैतन्य का धांसू लुक, महेश बाबू ने किया NC24 का टाइटल रिवील

Sun, 23 Nov 2025 11:21 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 23 Nov 2025 11:21 AM IST
सार

NC24 As Vrushakarma: नागा चैतन्य और कार्तिक दंडु की आगामी फिल्म का आधिकारिक शीर्षक सामने आ चुका है। NC24 का नाम है 'वृषकर्मा'। फिल्म का पोस्टर और टाइटल खासतौर पर आज नागा चैतन्य के 39वें जन्मदिन पर रिवील किया गया है।
 

विज्ञापन
yuvasamrat naga chaitanya upcoming film first look poster NC24 titled revealed as vrushakarma by mahesh babu
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम@annapurnastudios

विस्तार

युवासम्राट नागा चैतन्य और कार्तिक दंडु की आगामी फिल्म NC24 एक पौराणिक थ्रिलर है। फिल्म 'वाराणसी' के स्टार महेश बाबू ने चै अक्किनेनी यानी नागा चैतन्य के जन्मदिन के मौके पर NC24 फिल्म का शीर्षक और फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है।
विज्ञापन

फिल्म का टाइटल
फिल्म (NC24) का आधिकारिक शीर्षक 'वृषकर्मा' है। इसके पहले पोस्टर में नागा चैतन्य एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। लेकिन फिल्म से नागा का पहला लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'NC24' का पहला पोस्टर और टाइटल रिवील किया है। निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, '#NC24 है - वृषकर्मा। यह एक पौराणिक थ्रिलर फिल्म है।' आगे निर्माताओं ने नागा चैतन्य को जन्मदिन की बधाई दी और लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, युवासम्राट@chayakkineni।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Annapurna Studios (@annapurnastudios)


विज्ञापन
विज्ञापन

महेश बाबू ने किया NC24 का टाइटल रिवील
हाल ही में NC24 के फिल्म निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर और टाइटल रिवील करने की घोषणा की थी। निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'धमाका करने के लिए तैयार हो जाइए। सुपरस्टार@urstrulyMahesh  डिजिटल रूप से युवासम्राट का शीर्षक और फर्स्ट लुक पोस्टर लॉन्च करेंगे@chayakkineni' #NC24 कल सुबह 10:08 बजे। #SSMBforYUVASAMRAT #HBDYuvasamratNagaChaitanya।' आज वादे के अनुसार फिल्म निर्माताओं ने NC24 का टाइटल रिवील कर फैंस को खुश कर दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Annapurna Studios (@annapurnastudios)


विज्ञापन

नागा चैतन्य का जन्मदिन
साउथ एक्टर अक्किनेनी नागा चैतन्य का जन्म 23 नवंबर 1986 को हैदराबाद में हुआ। आज नागा अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। नागा चैतन्य को फिल्मों में उनके काम के लिए कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें फिल्मफेयर अवार्ड साउथ, नंदी अवार्ड और SIIMA अवार्ड शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने साई पल्लवी के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीर, फिल्म 'रामायण' के लिए दी शुभकामनाएं

Vrushakarma के बारे में
इस फिल्म में नागा चैतन्य के अलावा मीनाक्षी चौधरी भी मुख्य भूमिका में हैं। 'लापता लेडीज' फेम स्पर्श श्रीवास्तव खलनायक की भूमिका में हैं। कथित तौर पर 120 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म का निर्माण बीवीएसएन प्रसाद और सुकुमार ने किया है। अजनीश लोकनाथ ने इसका संगीत तैयार किया है।

यह भी पढ़ें: अजित कुमार को मिला 'जेंटलमैन ड्राइवर ऑफ द ईयर 2025' का सम्मान, खुशी से झूम उठे फैंस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed