फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   anupam kher share photo with ramayan beautiful actress sai pallavi she is extremely talented

अनुपम खेर ने साई पल्लवी के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीर, फिल्म 'रामायण' के लिए दी शुभकामनाएं

Sun, 23 Nov 2025 09:50 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 23 Nov 2025 09:50 AM IST
सार

Anupam Kher With Sai Pallavi: अनुपम खेर ने आज साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी के साथ एक खास तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ अनुपम ने एक्ट्रेस को आने वाली फिल्मों के लिए शुभकामनाएं भी दीं। 
 

विज्ञापन
anupam kher share photo with ramayan beautiful actress sai pallavi she is extremely talented
अनुपम खेर और साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher

विस्तार

गोवा में चल रहे 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान अनुपम की मुलाकात साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी से हुई। इस पल की एक खास तस्वीर अनुपम ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने 'रामायण' एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी की।
विज्ञापन

अनुपम का पोस्ट
अनुपम खेर ने साई पल्लवी के साथ हुई इस खास मुलाकात की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। इस मुलाकात के दौरान अनुपम को साई बहुत सच्ची, प्यारी, स्वाभाविक और विनम्र लगीं। इस तस्वीर के साथ अनुपम ने कैप्शन में लिखा, 'खूबसूरत एक्ट्रेस साई पलल्वी से खास मुलाकात। उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई। थोड़ी देर की बातचीत में वो बिल्कुल सच्ची, प्यारी और सहज लगीं। वो कमाल की अभिनेत्री हैं। उनके आने वाले सभी प्रोजेक्ट्स के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। जय हो।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा में क्यों हैं साई पल्लवी
साई अपनी फिल्म 'अमरन' की वजह से गोवा में हैं। IFFI में साई पल्लवी और शिवकार्तिकेयन की फिल्म 'अमरन' को बहुत बड़ा सम्मान मिला है। यह फिल्म भारतीय पैनोरमा सेक्शन की ओपनिंग फिल्म बनी और गोल्डन पीकॉक पुरस्कार के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी नामांकित हुई है।
 
विज्ञापन

फिल्म 'अमरन' के बारे में
फिल्म 'अमरन' असल में मेजर मुकुंद वर्मा की सच्ची कहानी पर बनी है, जो शिवकार्तिकेयन ने निभाया है और साई पल्लवी उनकी पत्नी सिंधु के किरदार में हैं। फिल्म उस बहादुर सैनिक की जिंदगी और बलिदान की कहानी दिखाती है। इस फिल्म में दर्शकों को दोनों कलाकारों का अभिनय बेहद पसंद आया।

साई का वर्कफ्रंट
‘रामायण: पार्ट 1’ को दिवाली 2026 पर रिलीज करने की योजना है, जबकि ‘पार्ट 2’ दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed