फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Yash defended the film against criticism portrayal of women At Toxic pre release event

Toxic: 'टॉक्सिक' के इवेंट में यश ने किया बचाव, बोले- ‘यह फिल्म साबित करेगी'; गीतू मोहनदास पर कही बड़ी बात

Sun, 23 Aug 2026 11:21 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Aug 2026 11:21 PM IST
सार

Yash On Geetu Mohan Das: शनिवार को हुए फिल्म टॉक्सिक के प्री-रिलीज इवेंट में सुपरस्टार यश ने फिल्म में महिलाओं की आलोचना करने वाली बात का खंडन किया। उन्होंने फिल्म निर्देशक गीतू मोहनदास के बारे में भी काफी कुछ कहा।

विज्ञापन
Yash defended the film against criticism portrayal of women At Toxic pre release event
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : इंस्टाग्राम@varindertchawla

विस्तार

फिल्म 'टॉक्सिक' ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही कई विवदाें में घिरी है। फिल्म को कई आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। इसमें महिलाओं के चरित्र चित्रण को लेकर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी बीच फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में यश ने इन सब सवालों के जवाब दिए हैं। 

विज्ञापन


फिल्म के प्री रिलीज इवेंट पर क्या बोले यश?
यश ने फिल्म में महिलाओं के किरदार की हो रही आलोचनाओं से मेकर्स का बचाव किया। उन्होंने कहा ‘मैं यहां मौजूद युवा महिलाओं से कुछ कहना चाहता हूं। इस फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास भी एक महिला हैं। मैं जानता हूं कि जीवन में कुछ भी हासिल करना सबके लिए मुश्किल होता है, लेकिन महिलाओं के लिए यह दोगुना मुश्किल है। समाज, शायद हमेशा स्वीकार न करे। लेकिन बात यह है कि लोग आपको परखेंगे। यह सोचेंगे कि एक महिला आखिर क्या हासिल कर सकती है? मैंने खुद भी ऐसी बातें सुनी हैं।’

विज्ञापन

Yash defended the film against criticism portrayal of women At Toxic pre release event
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : इंस्टाग्राम@varindertchawla

एक्टर ने कहा- फिल्म साबित करेगी  
फिल्म के प्री रिलीज इवेंट पर यश ने कहा, ‘निर्देशक गीतू मोहनदास साबित करेंगी कि हर लड़की और महिला किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकती है। अपने विचारों और दृष्टिकोण को व्यक्त कर सकती है और इस समाज में सफल हो सकती है। ट्रेलर से मिलने वाली धारणा के विपरीत, यह फिल्म वास्तव में महिलाओं को आवाज देती है। फिल्म देखिए, इसका आनंद लीजिए, और मुझे यकीन है कि आप सभी को बहुत मजा आएगा।’

विज्ञापन

Yash defended the film against criticism portrayal of women At Toxic pre release event
टॉक्सिक फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी फिल्म?  
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां भी इसमें नजर आएंगी। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश का एक्शन अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed