फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   When rumours of rivalry between GOAT actor Vijay Rajinikanth spread superstar himself had give clarification

Throwback Thursday: जब विजय और रजनीकांत के बीच प्रतिद्वंदिता की उड़ीं अफवाहें, खुद सुपरस्टार को देनी पड़ी सफाई

Thu, 29 Aug 2024 10:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 29 Aug 2024 10:09 AM IST
सार

फैंस के बीच दलपति के नाम से मशहूर विजय जल्द ही द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म की रिलीज से पहले आज के थ्रोबैक थर्सडे पर हम उनसे जुड़ा ही एक किस्सा आपको बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
When rumours of rivalry between GOAT actor Vijay Rajinikanth spread superstar himself had give clarification
रजनीकांत, विजय - फोटो : यूट्यूब, इस्टाग्राम- विजय

विस्तार

फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की बीच प्रतिद्वंदिता अक्सर देखने को मिलती है। ऐसे कई प्रकरण अब तक सुर्खियां बटोर चुके हैं। रजनीकांत और दलपति विजय के बीच भी ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है। दरअसल, एक बार रजनीकांत ने अपने एक बयान में कौवे और हंस का उदाहरण दिया था, जिसके बाद लोग यह अनुमान लगाने लगे कि रजनीकांत ने यह बातें विजय पर कटाक्ष करने के लिए कही हैं। 
विज्ञापन

Salman Khan: इवेंट में बच्चे ने छुए सलमान खान के पैर, भाईजान ने गले से लगाकर लुटाया प्यार, वीडियो वायरल
विज्ञापन


प्रतिद्वंदिता की उड़ीं अफवाहें
इसके बाद दोनों सितारों के प्रशंसक एक दूसरे के सामने आ गए थे। ज्यादातर लोगों को ऐसा लगा कि दोनों सितारों के बीच कड़ी प्रतिद्वंदिता है। हालांकि, इन सब के बावजूद विजय और रजनीकांत के बीच वास्तविक समीकरण कभी भी खराब नहीं हुए। फिल्म लाल सलाम के ऑडियो लॉन्च के दौरान रजनीकांत को इन अफवाहों का खंडन तक करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रजनीकांत को देनी पड़ी सफाई
इन अफवाहों को निराधार बताते हुए तब रजनीकांत ने लोगों से कहा था कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। साथ ही, उन्होंने यह भी याद दिलाया था कि उन्होंने विजय को अपनी आंखों के सामने बड़ा होते हुए देखा है। एक दूसरे के विरोधी होने की आशंकाओं को खारिज करते हुए उन्होंने खुलासा किया था कि वह विजय 13 साल के थे तब वह उनसे मिले थे।


विजय को बचपन से जानते हैं रजनीकांत
रजनीकांत ने कहा था, "विजय मेरे सामने ही बड़े हुए। कई पुरानी फिल्मों की शूटिंग विजय के घर पर ही हुई थी। जब विजय 13 साल के थे, तब फिल्मकार एसए चंद्रशेखर ने मुझे उनसे मिलवाया था। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं विजय से कहूं कि वह पहले अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। तब मैंने उन्हें सलाह दी थी कि वह अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करें।"

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में नजर आएंगे विजय
वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय जल्द ही द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है। फैंस के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि विजय जल्द ही अभिनय की दुनिया को छोड़कर राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने जा रहे हैं।
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कब और कहां होगा आयोजन इस पर भी दिया जवाब

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed