फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vishwambhara first song Rama Raama out on Hanuman Jayanti 2025 chiranjeevi film track ode to Lord Shri Ram

Vishwambhara Song: 'विश्वंभरा' का पहला गाना 'रामा रामा' जारी, हनुमान जयंती पर चिरंजीवी के फैंस को मिला तोहफा

Sat, 12 Apr 2025 12:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 12 Apr 2025 12:34 PM IST
सार

Vishwambhara Song Out: चिरंजीवी की आगामी फिल्म 'विश्वंभरा' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। निर्माताओं ने दर्शकों को आज हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म का पहला गाना रिलीज करके खास तोहफा दिया। 

विज्ञापन
Vishwambhara first song Rama Raama out on Hanuman Jayanti 2025 chiranjeevi film track ode to Lord Shri Ram
विश्वंभरा का गीत - फोटो : इंस्टाग्राम: @chiranjeevikonidela

विस्तार

चिरंजीवी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'विश्वंभरा' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का टीजर पहले ही जारी हो चुका है, जिसे दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। मेगास्टार चिरंजीवी की 'विश्वंभरा' अब पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। वहीं, अब दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना जारी कर दिया है।

विज्ञापन

 

फिल्म का पहला गाना जारी
दरअसल, 'विश्वंभरा' अपने तय समय से पीछे चल रही है। टीजर को दर्शकों की नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद से टीम ने वीएफएक्स पर दोबारा काम काम करना शुरू किया। हालांकि, अब दर्शकों को खुश करने के लिए फिल्म का पहला गाना 'रामा रामा' आज हनुमान जयंती के विशेष अवसर पर जारी किया गया है।


Jaaved Jaaferi: जावेद जाफरी का एक्स अकाउंट हुआ हैक, अभिनेता ने फैंस से की इसकी शिकायत करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गीत
पहली नजर में यह गीत भगवान श्रीराम को समर्पित है, जिसमें सर्वशक्तिमान के महत्व और महान कार्यों के बारे में बताया गया है। सरस्वती पुत्र रामजोगय्या शास्त्री ने इस गीत को लिखा है, जिसे शंकर महादेवन और लिप्सिका ने शानदार ढंग से गाया है। मेगास्टार के डांस मूव्स सरल और दमदार हैं, जो गाने की सादगी के अनुरूप हैं। एमएम कीरवानी ने इस भक्ति गीत  के लिए आकर्षक धुनें बनाई हैं। अब यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Rajinikanth: केरल में रजनीकांत का फैंस ने किया स्वागत, आरती उतारी माला पहनाई; कारण जान खुशी हो जाएगी दोगुनी

विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
मल्लीदी वशिष्ठ द्वारा लिखित और निर्देशित 'विश्वंभरा' सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म होगी। फिल्म में तृषा और चिरंजीवी के साथ सुरभि, राम्या पसुपलेटी, ईशा चावला, और अश्रिता वेमुगंती नंदूरी जैसे शानदार कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार एमएम कीरवानी ने दिया है। फिल्म का निर्माण यूवी क्रिएशंस ने किया है। फिल्म की रिलीज डेट के एलान होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed