फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Javed Jaaferi X account got hacked actor shares post on instagram appealed to fans to complain about hacking

Jaaved Jaaferi: जावेद जाफरी का एक्स अकाउंट हुआ हैक, अभिनेता ने फैंस से की इसकी शिकायत करने की अपील

Sat, 12 Apr 2025 11:58 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 12 Apr 2025 11:58 AM IST
सार

Jaaved Jaaferi X Account Hacked: बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को इस घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन
Javed Jaaferi X account got hacked actor shares post on instagram appealed to fans to complain about hacking
जावेद जाफरी - फोटो : इंस्टाग्राम@jaavedjaaferi

विस्तार

मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। आज शनिवार, 12 अप्रैल, 2025 को अभिनेता ने खुद यह जानकारी फैंस के साथ साझा की। उन्होंने अपने फैंस से इसकी शिकायत एक्स प्लेटफॉर्म पर करने की अपील की है। जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को इस घटना की जानकारी दी और अपने हैक हुए अकाउंट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। इन स्क्रीनशॉट्स में साफ दिख रहा है कि वह अपने एक्स पेज तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

जावेद की पोस्ट
जावेद ने इंस्टाग्राम पर लिखा, उन्होंने लिखा, "तो मेरा एक्स अकाउंट (@jaavedjaaferi) हैक हो गया है। मैं ईमानदारी से उन लोगों से अनुरोध करता हूं, जो ट्विटर पर मुझे फॉलो कर रहे हैं कि वे एक्स से इसकी शिकायत करें। साडा हैक... एत्थे रख! धन्यवाद।' उनकी यह पोस्ट रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' के गाने 'सड्डा हक' से प्रेरित थी, जिसे उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा। जावेद का यह हल्का-फुल्का अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है, लेकिन अकाउंट हैक होने की खबर ने सभी को चिंता में डाल दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने दी प्रतिक्रिया
जावेद की इस पोस्ट के बाद फैंस ने उनके समर्थन में कमेंट्स शुरू कर दिए। कई लोगों ने एक्स को टैग करके हैकिंग की शिकायत की और जल्द से जल्द अकाउंट रिकवर करने की मांग की। कुछ फैंस ने मजेदार कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा, 'जावेद भाई, हैकर्स को भी आपका स्टाइल पसंद आ गया होगा।'जावेद ने अभी तक यह नहीं बताया कि उनके अकाउंट को रिकवर करने की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है, लेकिन उनके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।
Gajra Kottary: 'बालिका वधू' और 'अस्तित्व' फेम गजरा कोट्टारी इस शो से कर रहीं टीवी में वापसी, मजेदार है कहानी

विज्ञापन

पहले भी मशहूर हस्तियों के अकाउंट पर लगी सेंध
हाल ही में जावेद जाफरी से पहले मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के एक्स अकाउंट भी हैक हुए थे। हालांकि, बाद में उनके अकाउंट्स को रिकवर कर लिया गया। श्रेया ने फैंस से एआई इमेज को सावधानी के साथ साझा करने की भी बात कही थी। दरअसल, दो महीने पहले श्रेया ने एक एआई इमेज साझा की थी। हालांकि, दो महीने बाद श्रेया को उनका एक्स अकाउंट वापस मिल गया। सोशल मीडिया पर बढ़ती साइबर सिक्योरिटी की समस्याओं ने अब सितारों को भी सतर्क कर दिया है।
Ajay Devgn: ऑफिसर से लेकर गैंगस्टर तक के किरदारों में नजर आए अजय, जानिए किन फिल्मों में निभाया कौन सा रोल

जावेद का करियर और आने वाली फिल्में
जावेद जाफरी न सिर्फ एक शानदार अभिनेता हैं, बल्कि एक बेहतरीन डांसर, कॉमेडियन और प्रोड्यूसर भी हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अनोखे अंदाज ने उन्हें हर उम्र के दर्शकों का चहेता बनाया है। हाल ही में उनकी फिल्म 'इन गलियों में' रिलीज हुई थी, जिसे अविनाश दास ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में जावेद के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब फैंस उन्हें 'धमाल 4' में देखने के लिए बेताब हैं। 'धमाल' सीरीज की पिछली फिल्मों में जावेद की एक्टिंग और हंसी-मजाक ने दर्शकों का दिल जीता था और इस बार भी उनसे वैसी ही उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed