फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajnikanth grand welcome by fans in kerala and he visits there for jailor 2 shooting

Rajinikanth: केरल में रजनीकांत का फैंस ने किया स्वागत, आरती उतारी माला पहनाई; कारण जान खुशी हो जाएगी दोगुनी

Sat, 12 Apr 2025 11:54 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 12 Apr 2025 11:54 AM IST
सार

Rajinikanth: सोशल मीडिया पर सुपरस्टार रजनीकांत का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस उनका जोरदार स्वागत करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Rajnikanth grand welcome by fans in kerala and he visits there for jailor 2 shooting
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम@rajinikanth

विस्तार

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत इस समय केरल पहुंचे हैं, जहां फैंस उनका जोरदार स्वागत करते नजर आ रहे हैं। साथ ही भारी फैंस का जमावड़ा भी दिख रहा है। जानिए आखिर किस वजह से अभिनेता पहुंचे केरल?

विज्ञापन


केरल पहुंचते ही अभिनेता का भव्य स्वागत
रजनीकांत इस समय केरल पहुंचे हैं, जहां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अभिनेता की कार जैसे ही किसी होटल के सामने खड़ी होती है, तो वहां मौजूद सभी लोग उनके जोरदार स्वागत में लग जाते हैं। कुछ ने उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया, तो एक ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद होटल की एक महिला कर्मचारी ने अभिनेता की आरती उतारी और माथे पर चंदन लगाया। यह सब देख अभिनेता काफी खुश नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

 



यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया पर लगा सहयोग नहीं करने का आरोप, साइबर पुलिस कर सकती है कानूनी कार्रवाई

केरल पहुंचने का क्या है कारण?
साल 2023 में रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'जेलर' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। अब इसी फिल्म का दूसरा भाग 'जेलर 2' बन रहा है, जिसकी शूटिंग चल रही है। इसी कारण अभिनेता केरल पहुंचे हैं। केरल में शूटिंग के लिए राम्या कृष्णन भी पहुंची हैं। मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की दूसरे शेड्यूल की शूटिंग चल रही है, जो 20 दिनों तक चलेगी।

यह खबर भी पढ़ें: Apoorva Mukhija: विवादों पर माफी मांगने के बाद अपूर्वा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- अंधेरे आसमान में…

'जेलर 2' फिल्म को लेकर अपडेट
14 जनवरी को 'जेलर 2' फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फिल्म में एक बार फिर से अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत सुनने को मिलेगा। वहीं, फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं। फिल्म सिनेमाघरों में कब तक दस्तक देगी इस बात का अभी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed