फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Trisha Krishnan Travel Together To Attend Keerthy Suresh Wedding Amid Dating Rumours

Vijay-Trisha Viral Video: डेटिंग की अफवाहों के बीच साथ नजर आए विजय-तृषा, इस एक्ट्रेस की शादी पर साथ पहुंचे

Fri, 13 Dec 2024 12:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 13 Dec 2024 12:53 PM IST
सार

हाल ही में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश की शादी गोवा में हुई। इस मौके पर थलपति विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी साथ में कीर्ति की शादी में पहुंचे। इसके बाद से दोनों की डेटिंग की अफवाहों को और हवा मिल गई।

विज्ञापन
Vijay Trisha Krishnan Travel Together To Attend Keerthy Suresh Wedding Amid Dating Rumours
तृषा कृष्णन-विजय थलपति - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश की शादी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस शादी में साउथ के एक्टर विजय थलपति और तृषा कृष्णन भी शामिल हुए। दोनों ही कीर्ति के दोस्त हैं। लेकिन खबर यह है कि दोनों कीर्ति की शादी में साथ में आए थे। इसके बाद से ही इनके रिलेशनशिप में होने की खबर सच होती हुई नजर आ रही है। अब तक इनके रिलेशनिशप में होने की अटकलें सुनने को मिल रही थी।

विज्ञापन

Vijay Trisha Krishnan Travel Together To Attend Keerthy Suresh Wedding Amid Dating Rumours
एयरपोर्ट पर तृषा-विजय - फोटो : सोशल मीडिया

एयरपोर्ट पर वायरल हुई तस्वीरें
कीर्ति की शादी में जाने के लिए विजय और तृषा को एयरपोर्ट पर देखा गया, इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही एक फ्लाइट टिकट (कथित टिकट) भी सामने आई जिसमें विजय और तृषा, विजय के मैनेजर जगदीश के साथ ट्रैवल कर रहे हैं। विजय एक ब्लू शर्ट में दिखे, वहीं तृषा भी एक प्यारी टी शर्ट और ट्राउजर में नजर आईं। कीर्ति की शादी 12 दिसंबर को गोवा में हुई थी। इस शादी में साउथ के कई सितारे भी शामिल हुए थे। जब से विजय और तृषा की फोटो वायरल हुई हैं, तभी से इनके रिलेशनशिप में होने की बात को और हवा मिल गई है। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस इस बात से खुश भी नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तृषा-विजय ने साथ की कई फिल्में 
तृषा और विजय लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं लेकिन इनकी दोस्ती ऐसी है कि अकसर मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती है। यह दोनों कई फिल्में भी साथ कर चुके हैं। कुछ महीनों पहले तृषा ने विजय के जन्मदिन पर एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसमें उन्होंने विजय को तूफान से भी ज्यादा शांत शख्स कहा था और जन्मदिन की बधाई दी थी। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर इनके रिश्ते को लेकर बातें होने लगी थीं। 
Keerthy Suresh Wedding: हमेशा के लिए एंथनी थाटिल की हुईं कीर्ति सुरेश, शादी के बाद दुल्हन ने शेयर कीं तस्वीरें

 

विज्ञापन

Vijay Trisha Krishnan Travel Together To Attend Keerthy Suresh Wedding Amid Dating Rumours
तृषा कृष्णन-कीर्ति सुरेश की शादी की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम

तृषा ने कीर्ति को शादी की बधाई दी
कीर्ति सुरेश की शादी में शामिल होकर तृषा कृष्णन काफी खुश हैं। हाल ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कीर्ति को शादी की बधाई दी है। कीर्ति की शादी में तृषा कैसी नजर आईं, विजय कैसे दिख रहे थे, यह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह खबर सोशल मीडिया के आधार पर बनाई गई है। अमर उजाला स्वतंत्र रूप से वायरल तस्वीरों और टिकट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता।
Thalapathy Vijay: कीर्ति सुरेश-एंथनी की शादी में शामिल हुए दलपति विजय, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed