फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Deverakonda Kingdom gets postponed Makers announce new release date deails inside

Kingdom: विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार, जानिए क्या है फिल्म की नई रिलीज डेट

Wed, 14 May 2025 02:53 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 14 May 2025 02:53 PM IST
सार

Vijay Deverakonda Kingdom New Release Date: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की एक्शन ड्रामा फिल्म 'किंगडम' के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंताजर करना होगा। फिल्म निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। जानिए वजह...
 

विज्ञापन
Vijay Deverakonda Kingdom gets postponed Makers announce new release date deails inside
किंगडम में नजर आएंगे विजय - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda

विस्तार

साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा की आगामी एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'किंगडम' को पहले 30 मई, 2025 को रिलीज करने का प्लान बनाया गया था। लेकिन अब सितारा एंटरटेनमेंट ने इसकी नई रिलीज डेट जारी की है। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह...
विज्ञापन

क्यों बदली गई किंगडम की रिलीज डेट
विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म किंगडम, जो पहले 30 मई, 2025 को रिलीज होने वाली थी, अब स्थगित हो गई है। निर्माताओं ने नई रिलीज तारीख 4 जुलाई, 2025 घोषित की है। गौतम तिन्नानुरी द्वारा निर्देशित यह एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म हाल की घटनाओं के कारण टाल दी गई है। निर्माताओं ने कहा, "हाल की अप्रत्याशित घटनाओं और देश के माहौल के कारण प्रचार करना मुश्किल हो गया। हम चाहते हैं कि किंगडम को बेहतरीन तरीके से पेश किया जाए। हम आपके समर्थन की सराहना करते हैं और 4 जुलाई को सिनेमाघरों में आपसे मिलने की उम्मीद करते हैं।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म किंगडम
फिल्म में विजय देरकोंडा के साथ मुख्य भूमिका में भाग्यश्री बोरसे नजर आएंगी। किंगडम का निर्माण सिथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज ने किया है। इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। कथित तौर पर फिल्म की शूटिंग, जून 2023 में शुरू हुई थी। इसकी शूटिंग हैदराबाद, विशाखापत्तनम, केरल और श्रीलंका में हुई है। 

यह भी पढ़ें: Ginny Wedss Sunny 2: 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2' की हुई घोषणा, यामी-विक्रांत का पत्ता साफ, नजर आएगी यह नई जोड़ी..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed