{"_id":"682457c01d9f6c99bf0fdf26","slug":"ginny-wedss-sunny-sequel-starring-avinash-tiwary-medha-shankar-shooting-rom-com-has-commenced-in-uttarakhand-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ginny Wedss Sunny 2: 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2' की हुई घोषणा, यामी-विक्रांत का पत्ता साफ, नजर आएगी यह नई जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ginny Wedss Sunny 2: 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2' की हुई घोषणा, यामी-विक्रांत का पत्ता साफ, नजर आएगी यह नई जोड़ी
Wed, 14 May 2025 02:14 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 14 May 2025 02:14 PM IST
सार
Ginny Wedss Sunny Sequel: 'गिन्नी वेड्स सनी' के निर्माताओं ने इसके सीक्वल की घोषणा कर दी है। इस फिल्म के पहले भाग में यामी गौतम और विक्रांत मैसी नजर आए थे। इसके सीक्वल में अब नई जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
'गिन्नी वेड्स सन्नी 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@avinashtiwary15
विस्तार
फिल्म निर्माता विनोद बच्चन ने अपनी आगामी कॉमेडी-रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' के सीक्वल 'गिन्नी वेड्स सनी 2' की घोषणा की है। फिल्म की घोषणा के साथ ही फिल्म निर्माता ने फिल्म की स्टार कास्ट से भी पर्दा उठा दिया है और साथ ही शूटिंग की जानकारी भी शेयर की है।
विज्ञापन
'गिन्नी वेड्स सनी 2' की स्टार कास्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@avinashtiwary15
'गिन्नी वेड्स सनी 2' की स्टार कास्ट
'गिन्नी वेड्स सनी' का प्रीमियर 2020 में नेटफ्लिक्स पर हुआ था। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में विक्रांत मैसी और यामी गौतम की जोड़ी देखने को मिली थी। अब आज इसके सीक्वल की घोषणा हो चुकी है, जिसमें नई स्टार कास्ट के बारे में भी जानकारी दी गई है। 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्म को प्रशांत झा ने लिखा है और इसका निर्देशन भी वहीं करेंगे। फिल्म का निर्माण विनोद बच्चन के सौंदर्य प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है।

'गिन्नी वेड्स सनी 2' की शूटिंग
'गिन्नी वेड्स सनी' के सीक्वल में एक नई मुख्य जोड़ी नजर आएगी। वहीं इस रोम-कॉम की शूटिंग उत्तराखंड में शुरू हो चुकी है, जिसे लेकर निर्माताओं ने क्लैप बोर्ड पकड़े स्टार कास्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। इस फिल्म में उत्तराखंड के हसीन लोकेशन को दिखाया जाएगा।

View this post on Instagram
अविनाश मिश्रा का पोस्ट
अविनाश ने अपनी आगामी फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा के रोलरकोस्टर के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि गिन्नी वेड्स सनी 2 का पहला शेड्यूल आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। एक अद्भुत टीम के साथ इस सफर को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।
यह भी पढ़ें: Uorfi Javed: चूर-चूर हुआ उर्फी का सपना, Cannes 2025 नहीं जा पाएंगी एक्ट्रेस; बताई वजह..