फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Wedding Photos Get 11 Million likes In just two hours

विजय-रश्मिका की शादी की तस्वीरों ने हिलाया इंटरनेट, महज दो घंटे में मिले 16 मिलियन लाइक; कमेंट्स की हुई बौछार

Thu, 26 Feb 2026 09:24 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 26 Feb 2026 09:24 PM IST
सार

Vijay And Rashmika Mandanna Wedding Photos: इश्क को अपनी मंजिल मिल गई। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकाेंडा की मोहब्बत मुकम्मल हो गई। दोनों गुरुवार को अपनों के बीच शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। रश्मिका और विजय ने शादी की तस्वीरें फैंस के साथ साझा कीं, जिन पर फैंस ने भी खूब प्यार बरसाया है। 

विज्ञापन
Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Wedding Photos Get 11 Million likes In just two hours
विजय और रश्मिका की शादी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार को साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की, जिन पर फैंस और सेलेब्स ने खूब प्यार बरसाया। इन तस्वीरों को दो घंटे में 11 मिलियन लाइक्स मिले। रश्मिका और विजय की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस, सेलेब्स ने इस नए जोड़े को प्यार भरे संदेश और बधाई दी हैं।

विज्ञापन


दो घंटे में मिले 13 मिलियन लाइक्स 
रश्मिका और विजय ने अपनी शादी को कैमरों की नजर से दूर रखा लेकिन इंस्टाग्राम पर अपनी शादी तस्वीरों को फैंस के साथ साझा किया। अभी इनकी शादी की तस्वीर को शेयर हुए सिर्फ 2 घंटे हुए हैं लेकिन कुल 16 मिलियन लाइक्स दोनों की पोस्ट को मिले हैं। रश्मिका की पोस्ट को लगभग 9 मिलियन लाइक्स और विजय की पोस्ट को 7 मिलियन से अधिक लाइक मिल चुके हैं। इससे पात चलता है कि दोनों की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है। 
विज्ञापन



 



 

Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Wedding Photos Get 11 Million likes In just two hours
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
ये खबर भी पढ़ें: Rashmika Vijay Shares First Photo: 'चलो साथ में जिंदगी जीते हैं'; एक-दूजे के हुए विजय-रश्मिका, शेयर कीं फोटोज 

फैंस और सेलेब्स ने खूब प्यार लुटाया और बधाई दी
फैंस और साउथ से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीर को लाइक ही नहीं किया है, इस कपल को बधाई भी दी है। ईशान खट्टर, विनीत सिंह, नेहा मलिक, नितांशी गोयल, नेहा धूपिया और राशि खन्ना जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई दी है। वहीं कई साउथ सेलेब्स ने भी इन कपल को शादी की खूब बधाई दी है। 
फैंस ने भी रश्मिका और विजय की पोस्ट पर जमकर कमेंट किए हैं। हार्ट, फायर इमोजी शेयर किए। एक यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो, मेरे फेवरेट कपल, किसी की नजर ना लगे।’ इसी तरह एक अन्य फैन ने लिखा, ‘शादी मुबारक हो।’ इसी तरह के कई प्यार भरे कमेंट्स फैंस ने रश्मिका और विजय की पोस्ट पर किए हैं। 


 

ये खबर भी पढ़ें: Virosh Wedding: दोस्त से पति-पत्नी बने विजय-रश्मिका, कृति सेनन और सामंथा समेत इन सेलेब्स ने दी बधाई 

दो परंपराओं से हुई विजय और रश्मिका की शादी
विजय और रश्मिका ने उदयपुर में जाकर अपने करीबी लोगों के बीच शादी की। दो अलग-अलग परंपराओं से यह शादी हुई। पहले तेलुगु रीति-रिवाज से विवाह हुआ, इसके बाद कोडावा विवाह संपन्न किया गया। रश्मिका और विजय ने जब अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं तो दोनों की आंखों में खुशी के आंसू थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed