फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage Share First Wedding Photos on Social Media News in Hindi

Rashmika Vijay Shares First Photo: 'चलो साथ में जिंदगी जीते हैं'; एक-दूजे के हुए विजय-रश्मिका, शेयर कीं फोटोज

Thu, 26 Feb 2026 10:43 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 26 Feb 2026 10:43 PM IST
सार

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage Latest Photos: गुरुवार को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक-दूसरे के हो चुके हैं। सुबह और दोपहर में हुईं शादी की रस्मों के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर पहली तस्वीरें साझा की हैं। यहां देखें…

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage Share First Wedding Photos on Social Media News in Hindi
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की फोटोज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों ने आज गुरुवार को उदयपुर में शादी कर ली है। अब कपल ने शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा की हैं। दूल्हा-दुल्हन के लिबास में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। साथ ही कपल ने एक-दूसरे के लिए प्यार भरा नोट भी लिखा है।

विज्ञापन


Virosh Wedding: दोस्त से पति-पत्नी बने विजय-रश्मिका, कृति सेनन और सामंथा समेत इन सेलेब्स ने दी बधाई
विज्ञापन

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage Share First Wedding Photos on Social Media News in Hindi
विजय-रश्मिका - फोटो : इंस्टाग्राम

रश्मिका बोलीं- 'चलो आपको अपने पति से मिलवाती हूं'
रश्मिका ने विजय देवरकोंडा के साथ जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत की है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की फोटोज साझा करते हुए विजय के लिए लव नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'आप सभी को अपने पति से मिलवाती हूं। मिस्टर विजय देवरकोंडा! वह शख्स, जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा होता है? वह शख्स, जिसने मुझे दिखाया कि सुकून से रहना कैसा होता है! जिसने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और लगातार मुझसे कहा कि मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं, जितना मैं सोच भी नहीं सकती'।

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage Share First Wedding Photos on Social Media News in Hindi
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

विजय पर किताब लिख सकती हैं रश्मिका
रश्मिका आगे लिखती हैं, 'वह शख्स, जिसने मुझे कभी ऐसे नाचने से नहीं रोका जैसे कोई देख नहीं रहा हो और जिसने मुझे दिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना सबसे अच्छी चीज है और यकीन मानिए मैं इस शख्स पर एक किताब लिख सकती हूं। मैं सच में खुशकिस्मत हूं'। विज्जू, तुम्हारे लिए मेरी फीलिंग्स बताने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द कम पड़ जाते हैं। मैंने हमेशा तुमसे यही कहा है'।

विज्ञापन

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage Share First Wedding Photos on Social Media News in Hindi
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम

'सबकुछ अब बहुत ज्यादा समझ आने लगा है, क्योंकि मेरे पास तुम हो'
एक्ट्रेस ने लिखा है, 'लेकिन तुम्हें पता है अचानक मेरी सारी अचीवमेंट्स, स्ट्रगल्स, खुशी, दुख, आनंद, जिंदगी...सब कुछ अब बहुत ज्यादा समझ में आने लगा है, ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरे पास तुम हो। यह सब देख रहे हो। मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए बहुत बहुत एक्साइटेड हूं। तुम्हारी पत्नी बनने के लिए! तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए। चलो साथ में जिंदगी जीते हैं। आई लव यू'।

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage Share First Wedding Photos on Social Media News in Hindi
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

विजय ने क्यों की रश्मिका मंदाना से शादी?
विजय देवरकोंडा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रश्मिका के लिए दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है,  'एक दिन, मुझे उसकी बहुत याद आई। मुझे उसकी इतनी याद आई कि मुझे लगा कि अगर वह आस-पास होती तो मेरा दिन कितना खुशनुमा होता। जैसे अगर वह मेरे सामने बैठी होती तो मुझे खाना ज्यादा लजीज लगता। जैसे अगर वह मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट ज्यादा बेहतर और कम सजा वाला होता। यूं लगा कि मुझे उसकी बहुत जरूरत महसूस थी। यह सब सिर्फ बस घर जैसा और सुकून महसूस करने के लिए था, चाहे मैं कहीं भी रहूं। तो, मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपना हमसफर बना लिया है। मेरी पत्नी। 26.02.2026, यह यादगार दिन रहेगा'।

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage Share First Wedding Photos on Social Media News in Hindi
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

परंपराओं के साथ थामा एक-दूजे का हाथ
विजय और रश्मिका की शादी में परंपराओं का पूरा ख्याल रखा गया। साझा की गईं तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन की ड्रेस से लेकर शादी की हर रस्म तक, इसकी झलक देखने को मिल रही है। रश्मिका ने जहां लाल साड़ी पहनकर शादी की रस्में निभाईं। वहीं, विजय भी धोती पहने दिखे। दोनों ने सोने के पारंपरिक आभूषणों से लुक कंपलीट किया है, जो शाही लुक दे रहा है।

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage Share First Wedding Photos on Social Media News in Hindi
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

घोड़े पर सवार होकर आए विजय, खुशी से छलकीं रश्मिका की आंखें
रश्मिका को दुल्हन बनाने के लिए विजय देवरकोंडा घोड़े पर सवार होकर गए। उन्होंने इसकी झलक भी साझा की है। वहीं, शादी की इस शुभ घड़ी पर रश्मिका इतनी भावुक हो गईं कि खुशी से उनकी आंखें छलक आईं। तस्वीरें इसकी गवाही दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed