फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tirupati laddu controversy Pawan Kalyan gave reaction on Karthi statement details Inside

Tirupati laddu controversy: कार्ति के बयान पर पवन कल्याण ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कह दी यह बड़ी बात

Tue, 24 Sep 2024 12:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 24 Sep 2024 12:58 PM IST
सार

अभिनेता कार्ति के बयान पर अब अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अभिनेता के बयान पर नाराजगी जाहिर की है। 
 

विज्ञापन
Tirupati laddu controversy Pawan Kalyan gave reaction on Karthi statement details Inside
पवन कल्याण, कार्ति - फोटो : इंस्टाग्राम- पवन कल्याण, कार्ति

विस्तार

अभिनेता कार्ति अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। इसमें वह तिरुपति लड्डू विवाद को एक संवेदनशील मुद्दा बताते हुए इस मामले पर प्रतिक्रिया देने से परहेज करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के इंटरनेट पर तेजी से फैलने के बाद अब आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण ने इस अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

Chhaya Kadam: 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को ऑस्कर में न भेजे जाने पर मंजू माई दुखी, कहा- अच्छा लगता अगर...

विज्ञापन

पवन कल्याण ने दी प्रतिक्रिया

पवन कल्याण जैसे ही विजयवाड़ा के मंदिर पहुंचे वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उनसे विवाद पर कार्ति की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया के लिए कहा। इस पर जवाब देते हुए पवन ने कहा, "उन्होंने कल एक फिल्म समारोह में तिरुमाला लड्डू का मजाक उड़ाया। मेरी उनसे यह अपील है कि उन्हें तिरुमाला लड्डू के बारे में बोलने से पहले 100 बार सोचना चाहिए। यह कोई मजाकिया विषय नहीं है। मैं अभिनेता के तौर पर उनका सम्मान करता हूं, लेकिन उन्हें सनातन धर्म के खिलाफ ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में दिखेंगे पवन

वर्क फ्रंट की बात करें तो पवन कल्याण जल्द ही फइल्म हरि हर वीरा मल्लू के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं । यह फिल्म 23 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें पवन कल्याण नजर आए थे। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक हरि हर वीरा मल्लू की कहानी 17वीं सदी के मुगल साम्राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहा जा रहा है कि फिल्म के मुख्य किरदार का नाम संगमा राजवंश के 14वीं सदी के सम्राट हरिहर से प्रेरित है।
Harrasment Case: मुश्किल में घिरे तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, अभिनेत्री को परेशान करने के केस में बनाए गए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed