South Celebs: इन साउथ स्टार्स ने दी सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में, सफलता की बुलंदियों से पहले चखा असफलता का स्वाद
इन दिनों हर तरफ साउथ स्टार्स छाए हुए हैं। दक्षिण फिल्मों के कलाकार आज के समय में बॉलीवुड सितारों को पॉपुलैरिटी और हिट फिल्मों के मामले में कड़ी टक्कर देते हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि सफलता की बुलंदियों को छूने से पहले आपके कुछ पसंदीदा साउथ अभिनेताओं ने असफलता का स्वाद चखा है।
विस्तार
पिछले साल से बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का राज रहा है। पूरे देश में साउथ की फिल्मों की धूम मची हुई थी। इसके साथ-साथ दक्षिण भारतीय अभिनेताओं ने भी अपने धमाकेदार अभिनय से हिंदी पट्टी के दर्शकों के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी है। एक के बाद एक हिट फिल्मों ने साउथ सितारों की ब्रांड वैल्यू को बढ़ा दिया था। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आपके बहुत से पसंदीदा साउथ सितारों ने हिट फिल्मों से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं। इन सितारों में रवि तेजा से लेकर किच्चा सुदीप तक का नाम शामिल है। कमाल की बात यह है कि फ्लॉप फिल्मों की लंबी-चौड़ी लिस्ट होने के बाद भी ये सेलेब्स फैंस के फेवरेट हैं। चलिए बताते हैं कौन हैं वे साउथ स्टार्स, जिन्होंने दी हैं सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में।
'अपरिचित', 'पुलिसवाला गुंडा', 'आई' और 'पीएस 1' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले तमिल सुपरस्टार चियान विक्रम किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। विक्रम साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी काफी मशहूर हैं। काफी अच्छी फैन फॉलोइंग रखने वाले चियान विक्रम ने अपने पूरे करियर में बहुत सी बिग बजट फिल्मों में काम किया है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनका नाम इस लिस्ट में शुमार है। चियान विक्रम ने बहुत सारी फिल्में की हैं, लेकिन उन्हें हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं।
साउथ सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में देने के लिए मशहूर सूर्या का नाम इस लिस्ट में देखकर आपको जोर का झटका लगा होगा। दक्षिण में 'सिंघम' के नाम से प्रसिद्ध सूर्या अपने अभिनय के अलावा अपने लुक्स से लोगों को दीवाना बनाने वाले अभिनेता सूर्या आज साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय हो चुके हैं। यही वजह है कि अब लोग उनके प्रोफेशनल और निजी जीवन में काफी दिलचस्पी दिखाने लगे हैं। साउथ के हाईएस्ट पेड अभिनेताओं में से एक सूर्या अपने करियर के इस पड़ाव पर सफलता का आनंद ले रहे हैं लेकिन इससे पहले उन्होंने कई फ्लॉप फिल्में दी हैं।
Sham Kaushal: विक्की कौशल के पिता ने साझा किया SRK के साथ काम करने का अनुभव, डंकी को लेकर शाम ने खोले राज
साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे और अभिनेता नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने लुक्स के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अपनी डैशिंग पर्सनैलिटी से देशभर की लाखों लड़कियों का दिल धड़काने वाले अखिल अक्किनेनी ने अपने करियर में अभी तक पांच ही फिल्में की हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिनेता की पांचों ही फिल्में फ्लॉप रही हैं।
रवि तेजा को साउथ ही नहीं हिंदी दर्शकों से भी खूब प्यार मिलता है। दक्षिण भारतीय सिनेमा में अभिनेता की तूती बोलती है और फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन रवि तेजा के करियर में भी एक दौर ऐसा रहा जब उन्होंने बैक टू बैक फ्लॉप फिल्म दी थीं।
Rakhi Sawant: आदिल के बाद राखी सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उड़ाई पूर्व पति की धज्जियां, लगाए कई संगीन आरोप
किच्चा सुदीप
हिंदी भाषा पर बयान देकर पिछले साल 'साउथ बनाम बॉलीवुड' की जंग छेड़ने वाले अभिनेता किच्चा सुदीप दक्षिण ही नहीं हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अक्सर विलेन के रूप में जलवा बिखेरने वाले किच्चा सुदीप ने भी अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में दी हैं। लेकिन फिर भी उन्हें सुपरस्टार की श्रेणी में रखा जाता है।