फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   SSMB29 is Prithviraj Sukumaran part of Mahesh Babu and SS Rajamouli upcoming movie actor revealed

SSMB29: राजामौली की फिल्म का हिस्सा हैं पृथ्वीराज सुकुमारन? अभिनेता ने खुद किया खुलासा

Sat, 22 Mar 2025 12:16 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 22 Mar 2025 12:16 PM IST
सार

SSMB29: पृथ्वीराज सुकुमारन ने एसएस राजामौली की ‘एसएसएमबी 29’ में अपनी उपस्थिति को लेकर खुलासा कर दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
 

विज्ञापन
SSMB29 is Prithviraj Sukumaran part of Mahesh Babu and SS Rajamouli upcoming movie actor revealed
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : इंस्टाग्राम @therealprithvi

विस्तार

दक्षिण भारतीय अभिनेता महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा जोनस एसएस राजामौली की ‘एसएसएमबी 29’ (SSMB29) के लिए कमर कस रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है। कहा जा रहा है कि पृथ्वीराज सुकुमारन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि, निर्माताओं या अभिनेता के द्वारा अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। अब पृथ्वीराज सुकुमारन ने इन रिपोर्ट्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन


फिल्म को लेकर सुकुमारन ने क्या कहा?
पृथ्वीराज सुकुमारन से एसएस राजामौली की सेट यात्रा के अपने अनुभव के बारे में जब पूछा गया। तब पिंकविला के साथ बातचीत में उन्होंने शुरू में मजाक में कहा कि ओडिशा में महेश बाबू के साथ उनकी हालिया मुलाकात महज एक संयोग थी, जैसे दो दोस्त मिले हों। हालांकि, अभिनेता ने बाद में कहा, "तो मेरा मतलब है, अब चूंकि वीडियो या कुछ तस्वीरें और सब कुछ लीक हो गया है, इसलिए मैं वास्तव में यह नहीं कह सकता कि मैं वहां घूमने गया था। इसलिए उम्मीद है कि बहुत जल्द हम फिल्म के बारे में बात कर पाएंगे। मुझे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बने हुए एक साल से ज्यादा हो गया है। हम धीरे-धीरे इस पर काम कर रहे हैं।"

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: RC 16: इस दिन रिलीज होगी राम चरण की 'आरसी 16', अगले साल अभिनेता के जन्मदिन से पहले फैंस को मिलेगा खास तोहफा
विज्ञापन
विज्ञापन


सुकुमारन की तस्वीरें और वीडियो हुए वायरल
‘एसएसएमबी 29’ के कलाकारों ने हाल ही में ओडिशा के कोरापुट जिले में कुछ दिनों पहले शूटिंग पूरी की है। फिल्म के सेट से महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।


यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: 'सिकंदर' में काम करते हुए निर्देशक से असहमत हो जाते थे सलमान खान, फिर इस तरह होती थी सुलह


बड़े बजट में बन रही फिल्म
कहा जा रहा है कि फिल्म एक बड़े बजट के साथ बनाई जा रही है। इस फिल्म को राजामौली के पिता, लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला भाग 2027 में और दूसरा 2029 में रिलीज हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed