फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSMB 29: सादगी भरे अंदाज में वृक्षारोपण करते दिखे महेश बाबू-एसएस राजामौली, तस्वीरें हो रहीं वायरल

Sat, 22 Mar 2025 05:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 22 Mar 2025 05:36 PM IST
सार

Mahesh Babu-SS Rajamouli: सोशल मीडिया पर एस एस राजामौली और महेश बाबू की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें वे वृक्षारोपण करते नजर आ रहे हैं। फोटोज देखकर फैंस का उत्साह अब और बढ़ गया है।
 

विज्ञापन
SSMB 29 Mahesh Babu S S Rajamouli Plant Trees Pictures Go Viral
वृक्षारोपण करते दिखे एसएसएमबी 29 के कलाकार - फोटो : एक्स- @Kkdtalkies

महेश बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एसएसएमबी 29' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सिनेमाई दुनिया में एक बड़ा धमाका कर सकती है। यही वजह है कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 


Sooraj Barjatya: सूरज बड़जात्या को सलमान खान नहीं लगे थे हीरो टाइप, बताया कैसे बनाई उनके साथ पहली फिल्म

SSMB 29 Mahesh Babu S S Rajamouli Plant Trees Pictures Go Viral
वृक्षारोपण करते दिखे एसएसएमबी 29 के कलाकार - फोटो : एक्स- @Kkdtalkies
महेश बाबू-एसएस राजामौली की तस्वीरें आई सामने

हाल ही में फिल्म के एक बड़े  शेड्यूल की शूटिंग ओडिशा में पूरी हुई। इस बीच सोशल मीडिया पर महेश बाबू और राजामौली की अनदेखी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन्हें देखकर फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। ओडिशा के देवमाली हिलटॉप से लीक हुई तस्वीरों ने सबका ध्यान खींचा है। 
Aamir Khan: 'दंगल' फिल्म में आमिर खान से हुई थी ये गलती, अमिताभ बच्चन ने किया था नोटिस

SSMB 29 Mahesh Babu S S Rajamouli Plant Trees Pictures Go Viral
वृक्षारोपण करते दिखे एसएसएमबी 29 के कलाकार - फोटो : एक्स- @Kkdtalkies
फैंस को अगले अपडेट का इंतजार

इन तस्वीरों में महेश बाबू और राजमौली एक खास मौके पर पेड़ लगाते नजर आए। इस दौरान दोनों ने साधारण कपड़े पहने थे। उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। यह पेड़ लगाने की पहल न सिर्फ पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दिखाती है, बल्कि उनकी सादगी और आपसी दोस्ती के बारे में भी बताती है। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद फैंस फिल्म के अगले अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
SSMB 29 Mahesh Babu S S Rajamouli Plant Trees Pictures Go Viral
एस एस राजामौली, महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, इंस्टाग्राम
विदेश में भी होगी शूटिंग

'एसएसएमबी 29' में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसकी शूटिंग देश के कई हिस्सों में होने वाली है। खबरें हैं कि राजामौली इस फिल्म के कुछ अहम सीन अफ्रीका और केन्या के घने जंगलों में शूट करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, इन अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
SSMB 29 Mahesh Babu S S Rajamouli Plant Trees Pictures Go Viral
एस एस राजामौली, महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, इंस्टाग्राम
लीक के बाद बढ़ी सख्ती

ओडिशा शूटिंग के दौरान इस फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गए थे, जिससे मेकर्स की चिंता बढ़ गई थी। इनमें फिल्म के विशाल सेट्स और सितारों के सीन की झलक दिखी थी। इसे रोकने के लिए अब सेट पर सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed