फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   south superstar ram charan junior ntr nominated in best actor category for critics choice super awards for rrr

RRR : एक बार फिर 'आरआरआर' ने मचाई धूम, राम चरण और जूनियर एनटीआर क्रिटिक्स चॉइस सुपर अवार्ड्स के लिए नामांकित

Fri, 24 Feb 2023 05:32 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 24 Feb 2023 05:32 PM IST
सार

'आरआरआर' को तीसरे वार्षिक क्रिटिक्स च्वाइस सुपर अवार्ड्स के लिए तीन श्रेणी में नॉमिनेट किया गया है। 'आरआरआर' ने सुपरहीरो साई-फाई, हॉरर और एक्शन फिल्मों और टीवी / ओटीटी श्रृंखला में नॉमिनेट किया गया है।

विज्ञापन
south superstar ram charan junior ntr nominated in best actor category for critics choice super awards for rrr
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म 'आरआरआर' का क्रेज अभी भी फैंस के दिल से कम नहीं हुआ है। एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की थी। 'आरआरआर' को 25 मार्च साल 2022 में रिलीज किया गया था। रामचरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म लोगों काफी पसंद आई थी। फिल्म को तीसरे वार्षिक क्रिटिक्स च्वाइस सुपर अवार्ड्स के नॉमिनेशन की घोषणा की गई। दिलचस्प बात यह है कि साउथ सुपरस्टार्स जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ ब्रैड पिट को 'बुलेट ट्रेन' के लिए, टॉम क्रूज को टॉप गन मेवरिक' के लिए और निकोलस केज को 'द अनबियरेबल वेट ऑफ मैसिव टैलेंट' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामांकित किया गया है।

विज्ञापन

south superstar ram charan junior ntr nominated in best actor category for critics choice super awards for rrr
रामचरण ,जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

'आरआरआर' को तीसरे वार्षिक क्रिटिक्स च्वाइस सुपर अवार्ड्स के लिए तीन श्रेणी में नॉमिनेट किया गया है। 'आरआरआर' को सुपरहीरो साई-फाई, एक्शन फिल्मों और टीवी/ओटीटी श्रृंखला में नॉमिनेट किया गया है। 'आरआरआर' के साथ 'बुलेट ट्रेन', 'टॉप गन: मेवरिक', 'द अनबिएरेबल वेट ऑफ मैसिव टैलेंट' और 'द वुमन किंग' जैसी फिल्में सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट की गई हैं, साथ ही राम चरण और जूनियर एनटीआर, निकोलस केज ('द अनबिएरेबल वेट ऑफ मैसिव टैलेंट'), टॉम क्रूज ('टॉप गन: मेवरिक') और ब्रैड के साथ एक्शन फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की दौड़ में हैं। 

यह भी पढ़ें- Lalita Pawar: रामायण यह सीन करते वक्त जल गए थे 'मंथरा' के पैर, जानें फिर ललिता पवार ने क्या किया
 

विज्ञापन
विज्ञापन

south superstar ram charan junior ntr nominated in best actor category for critics choice super awards for rrr
रामचरण ,जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, वार्नर ब्रदर्स की फिल्म 'द बैटमैन' समेत छह फिल्में नॉमिनेटेड हैं, सुपरहीरो फिल्म में तीन अलग-अलग सर्वश्रेष्ठ अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन, कॉलिन फैरेल और पॉल डानो को नामांकित किया गया। वहीं, एक अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ खलनायक के लिए है, जो क्रावित्ज को कैटवूमन के अपने चित्रण के लिए एक सुपर हीरो फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया।


यह भी पढ़ें - Sridevi: बॉलीवुड का 'नगीना' कैसे बनीं 'चांदनी'? शुरू किया था हीरो से ज्यादा फीस लेने का ट्रेंड
 
विज्ञापन

south superstar ram charan junior ntr nominated in best actor category for critics choice super awards for rrr
रामचरण ,जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिटिक्स चॉइस एसोसिएशन के अन्य वैरायटी के अनुसार, कुछ ऑस्कर नामांकित जैसे 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर', 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' और 'टॉप गन: मेवरिक' शामिल हैं। वहीं, टेलीविजन की श्रेणियों में, चार सीरीज सबसे अधिक नॉमिनेशन में बराबरी पर हैं, जिसमें पैरामाउंट प्लस की 'एविल', एचबीओ की 'हाउस ऑफ द ड्रैगन', अमेजन प्राइम वीडियो की 'द बॉयज' और एफएक्स की 'व्हाट वी डू इन द शैडोज' शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें- Martin: 'वन मैन आर्मी' बन पाकिस्तान को धूल चटाते दिखे ध्रुव सरजा, 'मार्टिन' का टीजर देख याद आई 'केजीएफ'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed