शोभिता धुलिपाला की ‘चीकाटिलो’ का पोस्टर जारी, जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म; सच्ची घटना पर है आधारित
Cheekatilo First Poster: अभिनेता नागा चैतन्य की पत्नी और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला की नई फिल्म की घोषणा हुई है। जानिए कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म…
विस्तार
‘द नाइट मैनेजर’ जैसी वेब सीरीज में नजर आईं अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला अब एक नई फिल्म लेकर आ रही हैं। यह एक सस्पेंस-क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का नाम ‘चीकाटिलो’ है। फिल्म की घोषणा के साथ ही इसका पहला पोस्टर भी जारी हुआ है, जिसमें शोभिता इंटेंस लुक में नजर आ रही हैं। जानिए कब और कहां रिलीज होगी फिल्म…
एक पॉडकास्टर की कहानी है फिल्म
‘चीकाटिलो’ प्राइम वीडियो की ओरिजिनल तेलुगु भाषा की फिल्म है। हालांकि, यह हिंदी में भी रिलीज होगी। हैदराबाद की पृष्ठभूमि पर बनी ‘चीकाटीलो’ एक रोमांचक क्राइम-सस्पेंस फिल्म है। कहानी संध्या नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ट्रू-क्राइम पॉडकास्टर है। इस किरदार को शोभिता धुलिपाला ने निभाया है। अपने इंटर्न की रहस्यमयी मौत के बाद न्याय पाने की अपनी लगातार कोशिश में संध्या को खौफनाक अपराधों की एक चौंकाने वाली कड़ी का पता चलता है। जिसके बाद उसके सामने शहर के कुछ सबसे खौफनाक और काले राज सामने आते हैं। फिल्म 23 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
विज्ञापन विज्ञापन
शरण कोपिशेट्टी ने किया है निर्देशन
शरण कोपिशेट्टी द्वारा निर्देशित ‘चीकाटिलो’ को डी. सुरेश बाबू ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी चंद्र पेम्माराजू और शरण कोपिशेट्टी ने लिखी है। फिल्म में शोभिता धुलिपाला और विश्वदेव राचकोंडा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा चैतन्य विशालक्ष्मी, ईशा चावला, झांसी, आमानी और वडलामणि श्रीनिवास भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।