फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Scene Hindi Trailer release Suriya plays rule breaking cop in Jithu Madhavan film

सीन: नियम तोड़ने वाले पुलिस अधिकारी बने सूर्या, जारी हुआ फिल्म का हिंदी ट्रेलर; नसलेन का होगा खतरनाक किरदार

Sun, 01 Nov 2026 11:31 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 01 Nov 2026 11:31 AM IST
सार

  • Scene Hindi Trailer: सूर्या की अपकमिंग फिल्म 'सीन' का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है।
  • अभिनेता इसमें एक ऐसे पुलिस वाले का किरदार निभाने वाले हैं, जो नौकरी छोड़कर बिंदास हो जाता है।
  • जीतू माधवन के निर्देशन में बन रही फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है।

विज्ञापन
Scene Hindi Trailer release Suriya plays rule breaking cop in Jithu Madhavan film
सीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साउथ के बेहतरीन अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म 'सीन' में एक अनोखे पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है। जीतू माधवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्शन और कॉमेडी है। इसमें नजरिया नजीम हैं। नसलेन एक बेरहम अपराधी का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Scene Hindi Trailer release Suriya plays rule breaking cop in Jithu Madhavan film
सीन - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है?
ट्रेलर की शुरुआत इनबराज (सूर्या) के पुलिस की नौकरी से इस्तीफा देने से होती है, जिससे उसके सीनियर, सहकर्मी और मातहत हैरान रह जाते हैं। नौकरी छोड़ने के बाद वह घर पर समय बिताना चाहता है, मगर उसके सीनियर अधिकारी स्टीफन उसे बार-बार दफ्तर आने के लिए कहते हैं। जब इनबराज इन निर्देशों को अनसुना कर देता है, तो स्टीफन उसे लाने के लिए उसके घर पुलिसकर्मियों को भेजते हैं।

स्टीफन पूछते हैं कि इनबराज अपने करियर के चरम पर नौकरी क्यों छोड़ना चाहता है और उसके आगे के क्या प्लान हैं। इनबराज जवाब देता है कि वह राजनीति में जाना चाहता है।

इसके बाद ट्रेलर में ईश्वरन (नसलेन) को इनबराज के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में पेश किया गया है। नसलेन का किरदार एक बेरहम अपराधी का है, जो इस पुलिस अधिकारी को अपना एक प्रतिद्वंद्वी मानता है। ट्रेलर में नजरिया के किरदार 'माया' की भी एक छोटी सी झलक दिखाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Scene Hindi Trailer release Suriya plays rule breaking cop in Jithu Madhavan film
सीन - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
सूर्या की 47वीं फिल्म 'सीन' दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को इसका ट्रेलर जारी किया। इसे एक्स पर साझा करते हुए सूर्या ने लिखा, 'मर्डर, मिस्ट्री, पागलपन... और ढेर सारी हंसी! अपने दोस्तों और परिवार के साथ सिनेमाघरों में सीन का आनंद लें! हमारी तरफ से आप सभी को ढेर सारा प्यार। 6 नवंबर 2026 से सिनेमाघरों में!'
विज्ञापन

Scene Hindi Trailer release Suriya plays rule breaking cop in Jithu Madhavan film
सीन - फोटो : यूट्यूब
फिल्म के बारे में जानकारी
  • सूर्या, नजरिया, नस्लेन और लाल के अलावा, 'सीन' में आनंदराज और राज प्रियन भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
  • सूर्या और ज्योतिका ने 'झगरम स्टूडियोज' और '2D एंटरटेनमेंट' के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
  • बॉक्स ऑफिस पर 'सीन' का मुकाबला नयनतारा की 'मूकुथी अम्मान 2' और रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1' से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed