{"_id":"6ae5f568c0ba478f7f0185f7","slug":"box-office-collection-jailer-2-nears-800-crore-worldwide-drishyam-3-sees-growth-udta-teer-earns-2-23-crore-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस: 800 करोड़ के करीब 'जेलर 2', दृश्यम 3 की कमाई में उछाल; जानें 'उड़ता तीर समेत बाकी फिल्मों की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस: 800 करोड़ के करीब 'जेलर 2', दृश्यम 3 की कमाई में उछाल; जानें 'उड़ता तीर समेत बाकी फिल्मों की कमाई
Sat, 31 Oct 2026 07:34 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sat, 31 Oct 2026 07:34 PM IST
सार
- इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगी हुई हैं।
- इनमें 'जेलर 2', 'उड़ता तीर', 'दृश्यम 3', 'नई नवेली' और 'प्रहार' जैसी फिल्में शामिल हैं।
- इस खबर में जानिए इन सभी फिल्मों ने आज शनिवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' और 'उड़ता तीर' अच्छी कमाई कर रही है। वहीं 'नई नवेली' और 'प्रहार' अब ठंडे बस्ते में जा चुकी है। इसके अलावा जानिए 'दृश्यम 3' ने आज शनिवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रहार और नई नवेली फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
'प्रहार' और 'नई नवेली' की हालत बदतर
राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म 'प्रहार' और यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' एक साथ रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन ही हुए हैं और इतने ही दिनों में इनकी कमाई 50 लाख से भी नीचे गिर गई है।
आज 'प्रहार' ने 35 लाख, तो वहीं 'नई नवेली' ने 24 लाख की कमाई की है। वहीं 'प्रहार' का कुल कलेक्शन 22.35 करोड़ और 'नई नवेली' का टोटल कलेक्शन 26.24 करोड़ हुआ है।

दृश्यम 3
- फोटो : अमर उजाला
'दृश्यम 3' की कमाई में उछाल
- अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' को रिलीज हुए करीब एक महीना हो गया है।
- आज शनिवार को फिर से इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
- आज वीकएंड पर इसने 1.12 करोड़ की कमाई की है।
- इसके साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 375.12 करोड़ की कमाई कर ली है।
उड़ता तीर
- फोटो : यूट्यूब
'उड़ता तीर' का कलेक्शन
- आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' ठीक-ठाक कमा रही है।
- आज शनिवार को रिलीज के 9वें दिन इसने 2.23 करोड़ की कमाई की है।
- फिल्म ने अब तक कुल 35.98 करोड़ की कमाई कर ली है।
जेलर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
800 करोड़ के करीब 'जेलर 2'
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रही है। हालांकि समय के साथ इसकी कमाई में गिरावट हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं। आज शनिवार को इसने 5.54 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ इसने टोटल 440.94 करोड़ की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 776.95 करोड़ हो गया है। फिल्म जल्द ही 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
देर रात तक इन सभी फिल्मों की कमाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है।