फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Samantha Ruth Prabhu and Raj Nidimoru Spark Dating Rumours with New Photo Together

Samatha Ruth Prabhu: इस निर्देशक के साथ फिर से नजर आईं सामंथा, डेटिंग की अटकलें तेज

Mon, 10 Mar 2025 08:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 10 Mar 2025 08:13 PM IST
सार

Samatha Ruth Prabhu: हाल ही में अभिनेत्री सामंथा और निर्देशक राज निदिमोरू की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे उनके बीच डेटिंग की अटकलें फिर से तेज हो गईं।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu and Raj Nidimoru Spark Dating Rumours with New Photo Together
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

विस्तार

हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेत्री सामंथा और निर्देशक राज निदिमोरू एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। राज-डीके की जोड़ी के राज निदिमोरु के साथ सामंथा का यह फोटो उनके बीच के अफेयर की कयासों को भी तूल दे रहा है, जिसकी चर्चा पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चल रही है।

विज्ञापन

Ashish Chanchlani: 'हालत खराब हो गई है', 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बीच जिम के बाहर दिखे आशीष चंचलानी

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu and Raj Nidimoru Spark Dating Rumours with New Photo Together
ग्रुप फोटो में सामंथा और राज - फोटो : इंस्टाग्राम- देवराज सानियाल
फिर साथ दिखे राज-सामंथा

दोनों रविवार को सामंथा की दोस्त और डिजाइनर क्रेशा बजाज के जन्मदिन समारोह में पहुंचे थे। इस मौके पर अन्य दोस्त भी मौजूद थे, जिनमें से किसी ने इस ब्रंच पार्टी का एक समूह फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस फोटो में सामंथा मेटैलिक ग्रीन ड्रेस में खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि राज निदीमोरु कैज़ुअल ग्रे शर्ट और कैप में दिख रहे हैं।
Akaal: करण ने जारी किया 'अकाल' का शानदार टीजर, जानिए हिंदी-पंजाबी में कब रिलीज होगी गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म

पिकलबॉल टूर्नामेंट में भी आए थे नजर

इससे पहले सामंथा और राज को एक महीने पहले एक पिकलबॉल टूर्नामेंट में साथ देखा गया था। सामंथा के पास अपनी पिकलबॉल टीम चेन्नई सुपर चैंप्स है। उसी टूर्नामेंट में सामंथा और राज एक ही जर्सी में नजर आए थे। ये तस्वीरें फरवरी में काफी वायरल हुई थीं। मैच के एक समूह फोटो में सामंथा को राज का हाथ पकड़े हुए देखा गया था।

विज्ञापन

दोनों अब तक कई प्रोजेक्ट्स पर कर चुके हैं काम

हालांकि, सामंथा और राज निदिमोरू ने इन डेटिंग अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके फैंस लंबे समय से इस बारे में कयास लगा रहे हैं। सामंथा और राज अब तक दो प्रोजेक्ट्स 'सिटाडेल: हनी बनी' (2024) और 'द फैमिली मैन 2' (2021) में साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा सामंथा की अगली नेटफ्लिक्स सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' भी राज निदिमोरू के साथ है। यह प्रोजेक्ट राज और डीके के साथ-साथ मशहूर निर्देशक अनिल बर्वे की ओर से बनाया जा रहा है। अनिल को 'तुम्बाड़' फिल्म के निर्देशन के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed