Ashish Chanchlani: 'हालत खराब हो गई है', 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बीच जिम के बाहर दिखे आशीष चंचलानी
Ashish Chanchlani: आशीष चंचलानी इंडिया गॉट लैटेंट विवाद के बाद पहली बार मुंबई में दिखे, जहां वह जिम जाते समय पैपराजी से मिले।
विस्तार
मशहूर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी लंबे समय सार्वजनिक रूप से शहर में नजर आए। 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद में नाम आने के बाद वह पहली बार लोगों के बीच दिखे। उन्हें जिम जाते समय देखा गया। यूट्यूबर को देखते ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने पैपराजी का गर्मजोशी से अभिवादन किया और थोड़ी बातचीत के बाद जिम के अंदर चले गए।
जब उनसे पूछा गया कि वह कहां थे तो आशीष ने हंसते हुए कहा, "इधर-उधर घूमकर... पूरा भारत का टूर करके हालत खराब हो गई है।" इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में आशीष का नाम भी शामिल है। इस मामले में मुख्य आरोपी रणवीर अल्लाहबादिया हैं, जिन्हें बीयरबाइसेप्स के नाम से जाना जाता है।
Chamak- The Conclusion: पिता की मौत का बदला लेने लौट आया काला, 'चमक द कन्क्लूजन' का ट्रेलर रिलीज
View this post on Instagram
आशीष ने गुवाहाटी में दर्ज मामले को लेकर कानूनी कदम उठाया है। फरवरी 2025 में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें इस केस को रद्द करने या मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की गई है। गुवाहाटी हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें अंतरिम जमानत दी थी और जांच अधिकारी से दस दिनों के भीतर मिलने का निर्देश दिया था। आशीष के वकीलों का कहना है कि उन्होंने शो में कोई विवादित बयान नहीं दिया और सारी शिकायतें दूसरों के खिलाफ हैं।
यह विवाद जनवरी 2025 में शुरू हुआ जब रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में एक युवा प्रतिभागी से आपत्तिजनक सवाल पूछा। वीडियो वायरल होने के बाद इस सवाल को सोशल मी़डिया पर लोगों ने अश्लील और अस्वीकार्य करार दिया। इसके बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हस्तक्षेप किया और विवादित एपिसोड को यूट्यूब से हटा दिया गया।
संबंधित वीडियो