फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akaal Gippy Grewal movie based on Sikh warriors releasing in cinema worldwide 10th April 2025 in Punjabi Hindi

Akaal: करण ने जारी किया 'अकाल' का शानदार टीजर, जानिए हिंदी-पंजाबी में कब रिलीज होगी गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म

Mon, 10 Mar 2025 06:53 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 10 Mar 2025 06:53 PM IST
सार

Akaal Gippy Grewal: बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने कुछ ही देर पहले गिप्पी ग्रेवाल की आगामी फिल्म अकाल का एक टीजर सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किया है, जिसकी प्रशंसका जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। जानिए कितनी भाषा और कब रिलीज होगी फिल्म।

विज्ञापन
Akaal Gippy Grewal movie based on Sikh warriors releasing in cinema worldwide 10th April 2025 in Punjabi Hindi
गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म अकाल- जानिए कब होगी रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

विस्तार

गिप्पी ग्रेवाल की आगामी फिल्म अकाल का टीजर कुछ ही देर पहले जारी किया गया है, जिसमें दमदार म्यूजिक के साथ गिप्पी का लुक सामने आया। फिल्म कौन सी भाषा में रिलीज होगी और साथ ही कब रिलीज होगी फिल्म। इसकी जानकारी करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
विज्ञापन

करण जौहर का पोस्ट
करण जौहर ने अकाल का एक टीजर इंस्टाग्राम पर जारी किया और कैप्शन में लिखा, ''मुझे बहुत गर्व है कि धर्मा प्रोडक्शंस ने पंजाबी सिनेमा में अपना पहला कदम रखने के लिए दिग्गज और सफल गिप्पी ग्रेवाल के साथ साझेदारी की है। अकाल ना केवल पंजाब की संस्कृति और इतिहास का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि मुझे विश्वास है कि यह पूरे भारत और उससे भी आगे तक गहराई से गूंजेगा। यही वजह है कि हमें अकाल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी में रिलीज होने वाली पहली पंजाबी फिल्म के रूप में पेश करते हुए और भी गर्व हो रहा है...ताकि सिनेमा का जादू सीमाओं से परे भी जारी रहे।''

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'अकाल' का निर्देशन और स्टारकास्ट
पंजाबी स्टार गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'अकाल द अनकॉन्क्वेर्ड' सिख योद्धाओं की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं फिल्म का निर्देशन और पटकथा गिप्पी ग्रेवाल ने ही लिखी है। फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के तहत किया गया है। अकाल में गिप्पी के अलावा निमरत खैरा, गुरप्रीत घुग्गी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत शंकर एहसान लॉय ने तैयार किया है।
विज्ञापन

गिप्पी की फिल्में
'कैरी ऑन जट्ट', 'मंजे बिस्तरे' और 'अरदास' जैसी सफल फ्रेंचाइजी के साथ गिप्पी ने हमेशा ही दर्शकों का दिल जीता है। 'अकाल द अनकॉन्क्वेर्ड' फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को यानी वैसाखी के त्यौहार के अवसर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
Shah Rukh Khan: IIFA के दौरान शाहरुख खान को मिला था आलीशान सुइट, पत्नी गौरी-बेटे अबराम की तस्वीरों ने जीता दिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed