Retro Trailer: 'रेट्रो' का ट्रेलर जारी, 80 के दशक के लुक में छाए सूर्या, दुश्मन से दो-दो हाथ करते दिखे अभिनेता
Retro Trailer Released: सूर्या की फिल्म 'रेट्रो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेता 80 के दशक वाले में नजर आए हैं। ट्रेलर में फिल्म की कहानी की झलक भी देखने को मिली।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रेट्रो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। दर्शकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने 'रेट्रो' का दमदार ट्रेलर भी जारी कर दिया है।
फिल्म का ट्रेलर
'रेट्रो' का आधिकारिक ट्रेलर में सूर्या को एक दमदार, एक्शन से भरपूर भूमिका में दिखाया गया है, जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाई है। ट्रेलर की शुरुआत एक्शन सीन्स से होती है, जिसमें सूर्या अपने दुश्मनों को बेरहमी से मारते हुए नजर आते हैं। फिल्म के ट्रेलर में इसकी कहानी की झलक भी देखने को मिली।
फिल्म की कहानी
ट्रेलर में जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, हमें एक अतीत के किस्से की झलक मिलती है। सूर्या का किरदार पूजा हेगड़े द्वारा निभाई गई अपनी प्रेमिका से वादा करता हुआ दिखाया गया है, जो है अपराध और हिंसा की ज़िंदगी से दूर चले जाने का वादा, लेकिन जब दोनों फिर से मिलते हैं, तो यह पता चलता है कि सूर्या उसे रास्ते पर और आगे निकल गए हैं और पहले से भी ज्यादा हिंसक बन गए हैं।
Jaat Row: विवाद के बाद निर्माताओं ने हटाया 'जाट' से चर्च वाला सीन, केस दर्ज होने पर बयान जारी कर मांगी माफी
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
रेट्रो में पूजा हेगड़े, जोजू जॉर्ज, जयराम, नासर, प्रकाश राज और करुणाकरण भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। श्रिया सरन भी एक विशेष कैमियो भूमिका में दिखाई देंगी। संगीत संतोष नारायणन ने दिया है, जबकि कैमरा श्रेयस कृष्णा ने संभाला है। शफीक मोहम्मद अली इसके संपादक हैं। ज्योतिका और सूर्या ने 2डी एंटरटेनमेंट के बैनर तले रेट्रो का निर्माण किया है। संतोष नारायण संगीतकार हैं। यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।