फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   rashmika mandanna vijay deverakonda wedding date venue udaipur palace february 2026 details

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तारीख का हुआ खुलासा, इस जगह पर सात फेरे लेगा खूबसूरत कपल

Mon, 29 Dec 2025 10:38 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 29 Dec 2025 10:38 PM IST
सार

Vijay Deverakonda-Rashmika Wedding Date Revealed: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चलिए जानते हैं कपल आखिर कब शादी के बंधन में बंधेगा। 

विज्ञापन
rashmika mandanna vijay deverakonda wedding date venue udaipur palace february 2026 details
विजय देवरकोंडा और रश्मिका - फोटो : एक्स

विस्तार

साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में शामिल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। लंबे समय से सुर्खियों में बनी इस जोड़ी ने अक्टूबर में बेहद निजी अंदाज में सगाई कर ली थी और अब उनकी शादी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दोनों की शादी की तारीख का खुलासा हो गया है। 
विज्ञापन


विजय-रश्मिका की शादी की तारीख 
एचटी सिटी के सूत्रों के मुताबिक, यह स्टार कपल साल 2026 में फरवरी महीने में शादी के बंधन में बंधेगा। खास बात यह है कि शादी को भी सगाई की तरह बेहद सादगी और गोपनीयता के साथ आयोजित करने की तैयारी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में होगी। कपल ने शादी के लिए एक शाही विरासत महल को चुना है, जहां सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: वीकएंड के बाद ‘तू मेरी मैं तेरा…’ का बुरा हाल, कलेक्शन में गिरावट; पांचवें दिन ‘धुरंधर’ ने बिगाड़ दिया खेल
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगे
दोनों सितारे अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं, यही वजह है कि शादी में भी किसी बड़े बॉलीवुड या साउथ इंडस्ट्री के ग्रैंड रिसेप्शन की बजाय एक इंटिमेट सेरेमनी की योजना बनाई गई है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि शादी के बाद वे हैदराबाद या किसी और शहर में इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए अलग से रिसेप्शन देंगे या नहीं।


अक्टूबर में इसी साल की थी सगाई
इससे पहले 3 अक्टूबर 2025 को दशहरे के ठीक बाद रश्मिका और विजय ने हैदराबाद में सगाई की थी। इस समारोह में दोनों के परिवार और कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे। हालांकि कपल ने खुद सोशल मीडिया पर कोई घोषणा नहीं की, लेकिन बाद में विजय की टीम ने सगाई की पुष्टि कर दी थी। उसी समय यह भी संकेत मिल गया था कि दोनों फरवरी में शादी करेंगे। सगाई के बाद दोनों को कई मौकों पर अंगूठी पहने देखा गया, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया।

‘गीता गोविंदम’ से शुरू हुई थी लवस्टोरी 
रश्मिका और विजय की केमिस्ट्री पहली बार 2018 की सुपरहिट फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में देखने को मिली थी। इसके बाद 2019 में आई ‘डियर कॉमरेड’ ने उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को और मजबूत किया। फिल्मों के साथ-साथ दोनों को कई अंतरराष्ट्रीय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में साथ देखा गया, जिनमें न्यूयॉर्क का इंडिया डे परेड और भारत बियॉन्ड बॉर्डर्स इवेंट भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed