फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna Praised Rumored Boyfriend Vijay Deverakonda Film Kingdom

Rashmika Mandanna: रश्मिका ने ‘किंगडम’ को सराहा, विजय देवरकोंडा ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड की तारीफ पर दिया रिएक्शन

Thu, 31 Jul 2025 05:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 31 Jul 2025 05:28 PM IST
सार

एक वक्त था जब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा मीडिया की नजरों से बचकर डेट करते थे। अब दोनों खुलकर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तारीफों के पुल बांधते नजर आते हैं। हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपने रूमर्ड बाॅयफ्रेंड विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ और इसमें की गई एक्टिंग की तारीफ की है।  

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Praised Rumored Boyfriend Vijay Deverakonda Film Kingdom
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' रिलीज हुई, इसे हिंदी में ‘साम्राज्य’ नाम से रिलीज किया गया। इस फिल्म की रिलीज के बाद विजय देवरकोंडा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना ने एक्टर की जमकर तारीफ की है। इस पर विजय ने भी रिएक्ट किया है। 

विज्ञापन

रश्मिका की तारीफ भरी पोस्ट का विजय ने दिया जवाब 
गुरुवार को सिनेमाघरों में विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' रिलीज हुई। फैंस ने इस फिल्म का काफी सराहा है। साथ ही विजय देवरकोंडा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना ने भी फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट की है। वह अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखती हैं, ‘मुझे पता है कि ‘किंगडम’ आपके लिए और आपसे प्यार करने वाले सभी लोगों के लिए कितनी मायने रखती है।’ वह आगे लिखती हैं, ‘मनम कोट्टिनम विजय देवरकोंडा और किंगडम फिल्म का हैशटैग बनाती हैं।’ रश्मिका मंदाना की इस पोस्ट पर विजय ने भी रिएक्शन दिया और लिखा, ‘मनम कोट्टिनम।’   

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने 'एनिमल' स्टार रणबीर के साथ सेल्फी के पीछे की बताई कहानी, बोलीं- 'आरके..' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रश्मिका ने फिल्म के ट्रेलर को भी सराहा था 
पिछले दिनों जब विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो भी रश्मिका ने एक्टर का हौसला सोशल मीडिया पर बढ़ाया था। रश्मिका के अलावा कई साउथ एक्टर्स ने विजय की फिल्म को पसंद किया, उसकी तारीफ की। इस पर विजय देवरकोंडा ने ट्विट किया और लिखा, ‘काश मैं आपके साथ शेयर कर पाता कि अभी कैसा महसूस कर रहा हूं। काश आप सभी मेरे साथ ऐसा महसूस कर पाते।’ फिल्म ‘किंगडम’ को गौतम तिन्ननुरी ने डायरेक्ट किया है।


रश्मिका के साथ समय गुजारना चाहते हैं विजय 
विजय देवरकोंडा ने पिछले दिनों सिनेमा विकटन (Cinema Vikatan) नाम के यूट्यूब चैनल को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें गर्लफ्रेंड और करीबी लोगों के साथ समय गुजारने की बात कही। वह कहते हैं, ‘पहले मुझे अपने मम्मी-पापा, दोस्तों और गर्लफ्रेंड के साथ वक्त गुजारने के लिए समय नहीं मिल पाता था। मुझे इस बात का अफसोस होता था। फिर मैंने सोचा कि इस अहसास के साथ नहीं जीना है। अब मैं अपने लोगों के लिए समय निकालने की कोशिश करता हूं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed