फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna First look viral from pushpa 2 set also starrer allu arjun watch video inside

Pushpa 2: भारी सिक्योरिटी के बीच पुष्पा 2 के सेट पर पहुंचीं रश्मिका मंदाना, वायरल वीडियो में देखें फर्स्ट लुक

Wed, 20 Mar 2024 12:46 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 20 Mar 2024 12:46 PM IST
सार

'पुष्पा 2' के सेट से रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। क्लिप में अभिनेत्री का फिल्म से जुड़ा फर्स्ट लुक फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रहा है। 
 

विज्ञापन
Rashmika Mandanna First look viral from pushpa 2 set also starrer allu arjun watch video inside
रश्मिका मंदाना-पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'एनिमल' की बंपर बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म 'पुष्पा: द रूल' को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की सीक्वल है। फिल्म से सामने आए अल्लू अर्जुन के पोस्टर ने फैंस के उत्साह को बढ़ाया हुआ है। साथ ही फिल्म से जुड़ा हर एक अपडेट हेडलाइंस का हिस्सा बन रहा है। इसी बीच रश्मिका मंदाना भारी सिक्योरिटी के बीच 'पुष्पा 2' के सेट पर पहुंचती नजर आई हैं। अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

लाल साड़ी में कमाल लगीं रश्मिका

रश्मिका मंदाना को उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा: द रूल' के सेट पर देखा गया। एक मंदिर के बाहर लाल साड़ी पहने अभिनेत्री का वीडियो वायरल हो गया है। भारी सुरक्षा के बीच सेट पर पहुंचतीं रश्मिका वीडियो में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए फैंस को भी इकट्ठा होते देखा जा सकता है। जानकारी हो कि फिल्म में रश्मिका अपनी श्रीवल्ली की भूमिका को दोहरा रही हैं, जिसने अल्लू अर्जुन द्वारा निभाए गए किरदार पुष्पराज से शादी की थी। 

विज्ञापन


Mirzapur 3: पिछले दो सीजन से ज्यादा मसालेदार होगी 'मिर्जापुर 3', अली फजल ने बताईं तीसरे सीजन की खूबियां
विज्ञापन
विज्ञापन


'पुष्पा 2' की रिलीज डेट 

ऐसा कहा जाता है कि सीक्वल उनकी शादी के बाद के जीवन पर केंद्रित है। कथित तौर पर लीक हुआ फुटेज आंध्र प्रदेश के यागंती मंदिर परिसर का है। पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा: द रूल' वैश्विक स्तर पर धमाल मचाने को तैयार है। फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'पुष्पा: द राइज' थी, जो सुकुमार द्वारा निर्देशित एक एक्शन एंटरटेनर थी। फिल्म 17 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वहीं 'पुष्पा 2' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

Arundhathi Nair: वेंटिलेटर पर अरुंधति नायर, परिवार वालों के पास नहीं अस्पताल के बिल चुकाने के पैसे, मांगी मदद

रश्मिका मंदाना का वर्कफ्रंट     

रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही विक्की कौशल के साथ फिल्म 'छावा' में नजर आने वाली हैं। कथित तौर पर, यह फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा है जो छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर केंद्रित है। इसके अलावा रश्मिका की झोली में 'एनिमल' फिल्म की सीक्वल 'एनिमल पार्क' भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed