फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mirzapur Season 3: Ali Fazal Talks About Prime Video Series Mirzapur 3 Says There Is More Masala News in Hindi

Mirzapur 3: पिछले दो सीजन से ज्यादा मसालेदार होगी 'मिर्जापुर 3', अली फजल ने बताईं तीसरे सीजन की खूबियां

Wed, 20 Mar 2024 12:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Mar 2024 12:31 PM IST
सार

Mirzapur 3 Update: श्वेता त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल और विजय वर्मा सहित 'मिर्जापुर' के सारे सितारे एकजुट हुए। अभिनेता अली फजल ने सीरीज को लेकर कहा, 'आखिरकार हम वापस आ गए हैं और सीरीज के तीसरे सीजन में दर्शकों के लिए और भी मसाला है'।

विज्ञापन
Mirzapur Season 3: Ali Fazal Talks About Prime Video Series Mirzapur 3 Says There Is More Masala News in Hindi
'मिर्जापुर 3' के सितारे - फोटो : एएनआई

विस्तार

वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) हो या शरद (अंजुम शर्मा), सभी से दर्शक सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। दो शानदार सीजन के बाद अब यह सीरीज और ज्यादा मसालेदार अंदाज में अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने वाली है। मंगलवार को मुंबई में आयोजित हुए प्राइव वीडियो के इवेंट में मिर्जापुर की स्टारकास्ट नजर आई और सभी ने आगामी सीजन के प्रति उत्साह जताया। अली फजल ने सीरीज की खूबियों का जिक्र किया और कहा कि नया सीजन और मजेदार होने वाला है।

विज्ञापन


एक साथ जुटे 'मिर्जापुर' के सितारे
श्वेता त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल और विजय वर्मा सहित 'मिर्जापुर' के सारे सितारे एकजुट हुए। अभिनेता अली फजल ने सीरीज को लेकर कहा, 'आखिरकार हम वापस आ गए हैं और सीरीज के तीसरे सीजन में दर्शकों के लिए और भी मसाला है। उन्होंने यह भी कहा कि तीसरा सीजन, पहले दो सीजन की तरह ही मजेदार होगा'। 
विज्ञापन

Sidhu Moosewala:'सबूत मांग रहे हैं कि क्या बच्चा जायज है', सिद्धू मूसेवाला के पिता का पंजाब सरकार पर बड़ा आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


देखने को मिलेगी वर्चस्व की लड़ाई
अली फजल ने आगे कहा, 'सीरीज में जहां कुछ नए किरदारों से रूबरू कराया जाएगा, वहीं कुछ पुराने किरदारों की विदाई भी होगी। मालूम हो कि 'मिर्जापुर' सीरीज मिर्जापुर के किंग कालीन भैया और पंडित भाई गुड्डू और बबलू की कहानी है। दोनों के बीच ताकत के वर्चस्व की लड़ाई होती है। इसमें राजनीति और बिजनेस का तड़का है। 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

prime video IN (@primevideoin) द्वारा साझा की गई पोस्ट


Vivian Dsena: रमजान के पाक महीने में रोजा रखते हैं विवियन डीसेना, बोले- मुझे खुद यकीन नहीं होता...

फर्स्ट लुक पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह
लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को मिर्जापुर 3 का फर्स्ट लुक साझा किया गया। पोस्टर में एक सिंघासननुमा कुर्सी है, जिसमें आग लगी हुई है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'सिंहासन पर अपना दावा पेश करते हुए, गुड्डु और गोलू एक नए दावेदार के खिलाफ खड़े हैं। क्या वे आग से गुजरेंगे या सत्ता की कुर्सी को हमेशा के लिए खत्म करने की कोशिश करेंगे'।
Imtiaz Ali: अपने करियर के बारे में इम्तियाज अली ने दिया बड़ा बयान, बोले- चमकीला है मेरे लिए एक नई शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed