Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' की कमाई में गिरावट, फिर भी दुनियाभर में 1500 करोड़ पार; नितेश तिवारी ने रचा नया इतिहास

Thu, 19 Nov 2026 07:12 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 19 Nov 2026 07:12 PM IST
सार

  • रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज हुई थी। 
  • रिलीज के बाद फिल्म लगातार नए-नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। 
  • जानिए फिल्म ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
Ramayana Box Office Collection Day 15 Film Beats Pushpa 2 And Baahubali 2 In Second Week
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है और कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसके बावजूद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। जानिए फिल्म का गुरुवार का कलेक्शन। 
Trending Videos
Ramayana Box Office Collection Day 15 Film Beats Pushpa 2 And Baahubali 2 In Second Week
रामायण - फोटो : साभार@imdb
15वें दिन किया इतना कलेक्शन 
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, 15वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने 15वें दिन भारत में 19.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,032.15 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब तक 863.75 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। 
Ramayana Box Office Collection Day 15 Film Beats Pushpa 2 And Baahubali 2 In Second Week
'रामायण' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
दुनियाभर में भी कर रही शानदार कमाई
'रामायण' भारत के साथ-साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 1,547.15 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म अब 1600 करोड़ के आंकड़े को छूना चाहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayana Box Office Collection Day 15 Film Beats Pushpa 2 And Baahubali 2 In Second Week
पुष्पा 2 और धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे हफ्ते में 'रामायण' ने बनाया ये रिकॉर्ड
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' ने 13 से 18 नवंबर के बीच यानी दूसरे हफ्ते के शुरुआती 6 दिनों में भारत में 279.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस कमाई के साथ फिल्म दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा नेट कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।
  • 'रामायण' ने इस मामले में 'पुष्पा 2: द रूल', 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन', 'धुरंधर 2: द रिवेंज' और 'धुरंधर' जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
  • आंकड़ों के मुताबिक, 'पुष्पा 2' ने दूसरे हफ्ते में 264.80 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • वहीं, 'बाहुबली 2' का कलेक्शन 264 करोड़ रुपये रहा था।
  • 'धुरंधर 2' ने 263.65 करोड़ रुपये और 'धुरंधर' ने 253.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

खास बात यह है कि 'रामायण' के गुरुवार के कलेक्शन को अभी इन आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया है।  
विज्ञापन
Ramayana Box Office Collection Day 15 Film Beats Pushpa 2 And Baahubali 2 In Second Week
नितेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
नितेश तिवारी ने भी रचा इतिहास
'रामायण' की सफलता के साथ ही निर्देशक नितेश तिवारी ने भी अपने नाम एक खास रिकॉर्ड कर लिया है। वह दो ऐसी फिल्में देने वाले पहले भारतीय निर्देशक बन गए हैं, जिन्होंने दुनियाभर में 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' ने हाल ही में दुनियाभर में 1,500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले उनकी साल 2016 में आई फिल्म 'दंगल' ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। आमिर खान की इस फिल्म ने दुनियाभर में 2,070 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

इस तरह 'रामायण' और 'दंगल' की सफलता के साथ नितेश तिवारी ने भारतीय सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed