{"_id":"65fa865607e592ceb905d5dd","slug":"arundhathi-nair-family-needs-help-financially-to-foot-hospital-bills-as-actress-is-critically-injured-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arundhathi Nair: वेंटिलेटर पर अरुंधति नायर, परिवार वालों के पास नहीं अस्पताल के बिल चुकाने के पैसे, मांगी मदद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Arundhathi Nair: वेंटिलेटर पर अरुंधति नायर, परिवार वालों के पास नहीं अस्पताल के बिल चुकाने के पैसे, मांगी मदद
Wed, 20 Mar 2024 12:20 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:20 PM IST
सार
अभिनेत्री की करीबी दोस्त रेम्या जोसेफ ने हाल ही में, इस बात का खुलासा किया कि अरुंधति का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गया है और उनके पास अस्पताल के बिल तक चुकाने के पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन
अरुंधति नायर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री अरुंधति नायर छह दिन पहले गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। अभिनेत्री जीवन के लिए संघर्ष कर रही हैं, उन्हें अपनी सर्जरी के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है। अभिनेत्री की करीबी दोस्त रेम्या जोसेफ ने हाल ही में, इस बात का खुलासा किया कि अरुंधति का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गया है और उनके पास अस्पताल के बिल तक चुकाने के पैसे नहीं हैं।
गंभीर रूप से घायल हैं अरुंधति नायर
रेम्या ने कहा कि अरुंधति 14 मार्च की रात अपने भाई के साथ बाइक पर घर लौट रही थीं, तभी तिरुवनंतपुरम में उनके घर के पास एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने कहा, "अरुंधति को तुरंत अनंतपुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके भाई को मामूली चोटों के कारण बाद में छुट्टी दे दी गई।"
आर्थिक रूप से कमजोर हैं अरुंधति नायर के परिवार वाले
रेम्या ने आगे कहा, “अरुंधति अपने परिवार की एकमात्र कमाने वाली हैं। उनका परिवार आर्थिक रूप से मजबूत नहीं है और उन्हें उसके आगे के इलाज के लिए अस्पताल के बिलों को चुकाने में पैसों की मदद की आवश्यकता है। उनके कुछ अभिनेता मित्र मदद कर रहे हैं, लेकिन हम केवल इतना ही कर सकते हैं, ऐसा नहीं है कि हम करोड़ों में कमाते हैं। इसलिए हम पैसे इकट्ठा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”
विज्ञापन
सर्जरी में ही लग गए काफी पैसे
खबरों की मानें तो अरुंधति के हाथ और कॉलर की हड्डी में भी फ्रैक्चर था और उसकी सर्जरी में ही परिवार को लगभग पांच लाख रुपये का खर्च आया है। बहन अराथी ने कहा, 'परसों तक उनके ब्रेन से कोई सिग्नल नहीं मिल रहा था, लेकिन कल बाएं कॉर्निया में थोड़ी हलचल हुई इसलिए डॉक्टर अब ब्रेन की सर्जरी की तैयारी कर रहे हैं।' उनकी दोस्त ने आगे बताया, “मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि अस्पताल का बिल कितने का होगा। हम आगे के ऑपरेशन करने के लिए उनके थोड़ा स्थिर होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इससे पहले ही उन्हें दो बार कार्डियक अरेस्ट हो चुका है।"
Shreyas Talpade: हार्ट-अटैक से टूट गए थे श्रेयस तलपड़े , बोले- 'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर लौटना आसान नहीं था