लाल कपड़ों में राशा थडानी ने दिलाई मां रवीना टंडन की याद, 'श्रीनिवास मंगपुरम' के इवेंट से वायरल हो रहा वीडियो
Rasha Thadani Viral Video: राशा थडानी हाल ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्रीनिवास मंगपुरम' के एक इवेंट में नजर आईं। यहां से उनका लुक वायरल हो रहा है। यूजर्स ने उनकी तुलना उनकी मां रवीना टंडन से की है।
विस्तार
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी फिल्म 'श्रीनिवास मंगपुरम' से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में वह महेश बाबू के भतीजे जय कृष्णा घट्टामनेनी के साथ नजर आएंगी। हाल ही में हैदराबाद में इस फिल्म का एक इंट्रोडक्शन इवेंट हुआ। इसमें दोनों कलाकारों का परिचय कराया गया।
इवेंट से राशा का लुक वायरल
इस इवेंट से राशा थडानी का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने उनकी तुलना उनकी मां रवीना टंडन से की है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया 'ऐसा क्यों लगता है कि हम रवीना टंडन को देख रहे हैं?' वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राशा थडानी लोगों के बीच से उठकर स्टेज पर आती हैं। इसके बाद अपने साथी कलाकार जय कृष्णा घट्टामनेनी को केक खिलाती हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
आपको बता दें कि यह इंट्रोडक्शन इवेंट सुपरस्टार कृष्णा की जयंती के मौके पर आयोजित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए, जय कृष्णा अपने दादा के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा 'मेरे लिए, मेरे दादा भगवान के समान हैं। उनके लिए मेरे दिल में जो प्यार और सम्मान है, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।'
हॉलीवुड स्टार से बेटी की तुलना पर महिमा चौधरी ने दी प्रतिक्रिया, यूजर्स ने पूछा- क्या उसने डेब्यू कर लिया?
राशा थडानी, जो इस फिल्म के साथ टॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं, उन्होंने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा, 'इस फिल्म के साथ तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करके मुझे बेहद खुशी हो रही है। जय कृष्णा के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा है। मैं इस फिल्म को दर्शकों के सामने पेश करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।'