फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan unveils his wax statue at Madame Tussauds Wax Museum in London with pet dog Rhyme

Madame Tussauds: लंदन के मैडम तुसाद में लगा राम चरण का वैक्स स्टैचू, पेट डॉग राइम की क्यूटनेस ने जीता दिल

Sun, 11 May 2025 09:53 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 11 May 2025 09:53 AM IST
सार

Ram Charan Unveils Wax Statue: पैन इंडिया स्टार राम चरण ने आज लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण किया। देखिए झलक...
 

विज्ञापन
Ram Charan unveils his wax statue at Madame Tussauds Wax Museum in London with pet dog Rhyme
लंदन के मैडम तुसाद में लगा राम चरण का वैक्स स्टैचू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज टॉलिवुड स्टार राम चरण ने लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण किया, जहां उनके साथ उनके माता-पिता चिरंजीवी और सुरेखा, पत्नी उपासना और उनका क्यूट पेट डॉग राइम भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन के मैडम तुसाद में लगा राम का वैक्स स्टैचू
आज रविवार को टॉलिवुड स्टार राम चरण ने लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उनके माता-पिता चिरंजीवी और सुरेखा, पत्नी उपासना और उनका पेड डॉग राइम भी मौजूद रहा। म्यूजियम जाने से पहले, लंदन की सड़कों पर हजारों प्रशंसकों ने राम चरण का जोरदार स्वागत किया। कुछ दिनों बाद, उनकी मोम की प्रतिमा को मैडम तुसाद सिंगापुर में स्थायी रूप से रखा जाएगा।
खुद को देखकर हैरान रह गए राम चरण
इस मौके पर राम चरण ने कहा, “जब मैंने पहली बार यह स्टैच्यू देखा, तो मैं बिल्कुल दंग रह गया। यह एक दम सेम और अविश्वसनीय है। हाव-भाव से लेकर पोज तक और मेरे बगल में राइम की सटीक जानकारी तक। यह एक आईने में देखने जैसा है। मैं बहुत उत्साहित हूं कि दुनिया भर के फैंस मुझे करीब से अनुभव करेंगे।”
 

क्या खास है राम की मोम की प्रतिमा की
राम चरण दुनिया के पहले ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी मोम की प्रतिमा में उनका पालतू कुत्ता भी शामिल है। अनावरण के दौरान राम चरण ने राइम के साथ फोटोग्राफरों के लिए पोज दिए। राइम की क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया।
 

राम चरण का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो लंदन से लौटने के बाद पैन इंडिया स्टार राम चरण अपनी फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे। इस फिल्म में राम के अलावा शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर और दिव्येंदु शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं और फिल्म का मधुर संगीत एआर रहमान ने दिया है। इस फिल्म से पहले राम फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आई थी। 

यह भी पढ़ें: Pooja Bedi: बेबाक, बोल्ड और ग्लैमरस पूजा बेदी का है 55वां जन्मदिन, जानिए उनकी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ के किस्से..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed