{"_id":"6820203651fc8fc90509191e","slug":"pooja-bedi-happy-birthday-she-is-an-indian-actress-talk-show-host-newspaper-columnist-daughter-of-actor-kabir-2025-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pooja Bedi: बेबाक, बोल्ड और ग्लैमरस पूजा बेदी का है 55वां जन्मदिन, जानिए उनकी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ के किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pooja Bedi: बेबाक, बोल्ड और ग्लैमरस पूजा बेदी का है 55वां जन्मदिन, जानिए उनकी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ के किस्से
Sun, 11 May 2025 09:31 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 11 May 2025 09:31 AM IST
सार
Pooja Bedi 55th Birthday: पूजा बेदी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कुछ चर्चित मजेदार किस्से...
विज्ञापन
आज पूजा बेदी का 55वां जन्मदिन है
- फोटो : इंस्टाग्राम@poojabediofficial
पूजा बेदी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ चर्चित और मजेदार किस्से, जो पूजा बेदी के सेट के अनुभवों को दर्शाते हैं। पूजा का पालन-पोषण एक बोहेमियन और कलात्मक माहौल में हुआ था, जिसका असर उनके सेट पर व्यवहार में दिखता था। बोहेमियन स्टाइल, जिसे बोहो स्टाइल भी कहा जाता है। वह हमेशा बिंदास और आत्मविश्वास से भरी दिखीं, जो उनके सेट के किस्सों में भी झलकता है।
पूजा बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम@poojabediofficial
पूजा की पर्सनल लाइफ
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कबीर बेदी और शास्त्रीय नृत्यांगना प्रोतिमा बेदी की बेटी हैं पूजा। उनका जन्म 11 मई 1970 को मुंबई में हुआ। पूजा ने अपनी खूबसूरती और बेबाक अंदाज से दर्शकों का दिल जीता, लेकिन उनकी जिंदगी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही मोर्चों पर चर्चा में रही। पूजा ने गुजराती फरहान फर्नीचरवाला से शादी की। उनकी एक बेटी अलाया एफ, जो बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री अपना करियर बना रही हैं। एक बेटा है, जिसका नाम उमर फर्नीचरवाला। हालांकि, 2003 में पूजा और फरहान का तलाक हो गया था।

पूजा की प्रोफेशनल लाइफ
पूजा ने 1991 में फिल्म 'विषकन्या' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी सबसे मशहूर फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' थी, जिसमें उन्होंने आमिर खान के साथ काम किया। इस फिल्म के गाने पहला नशा ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। पूजा ने 'लुटेरे' और 'आतंक ही आतंक' जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उनका फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं चला। फिल्मों के अलावा, पूजा ने टीवी पर भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने बिग बॉस और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शो में हिस्सा लिया। वह एक टॉक शो होस्ट और अखबार में कॉलम लिखने वाली लेखिका भी रही हैं।

पहला नशा गाने की शूटिंग में स्कर्ट का किस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' के गाने पहला नशा की शूटिंग के दौरान पूजा बेदी की लाल स्कर्ट हवा में उड़ गई थी। कोरियोग्राफर फराह खान ने बताया कि पूजा को कार पर खड़े होकर मर्लिन मुनरो स्टाइल में पोज देना था। एक पंखे की वजह से उनकी स्कर्ट बार-बार उड़ रही थी। पूजा ने स्कर्ट पकड़ने की कोशिश की, लेकिन एक बार स्कर्ट सिर तक चली गई, जिसे देखकर सेट पर मौजूद एक स्पॉट बॉय उन्हें देखकर बेहोश हो गया था। वहीं फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में पूजा और आमिर खान का लिपलॉक सीन उस समय काफी चर्चा में रहा। यह सीन 90 के दशक में बोल्ड माना गया और पूजा की इमेज को और ग्लैमरस बना दिया।

विज्ञापन की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 1991 में पूजा ने एक ब्रांड के लिए विज्ञापन शूट किया, जिसमें वह मॉडल मार्क रॉबिन्सन के साथ नजर आईं। इस विज्ञापन को उस समय इतना बोल्ड माना गया कि दूरदर्शन ने इसे बैन कर दिया। पूजा ने बताया कि शूटिंग के दौरान वह शॉवर सीन में सहज थीं, लेकिन सेट पर मार्क की मौजूदगी ने उन्हें थोड़ा हैरान किया था।