फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan reveals SS Rajamouli tells everyone to be ready at 7am on Oscar day say here they can rip you apart

Ram Charan: ऑस्कर के दिन एसएस राजामौली ने 'आरआरआर' की टीम को दिए थे ये सख्त निर्देश, राम चरण ने किया खुलासा

Tue, 25 Jul 2023 05:56 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 25 Jul 2023 05:56 PM IST
सार

राम चरण ने खुलासा किया है कि अमेरिका में ऑस्कर समारोह के दौरान 'आरआरआर' की पूरी टीम को फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने कुछ सख्त निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन
Ram Charan reveals SS Rajamouli tells everyone to be ready at 7am on Oscar day say here they can rip you apart
राम चरण के साथ एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार राम चरण के लिए साल 2023 व्यक्तिगत और प्रोफेशनल तौर पर शानदार रहा है। इस साल की शुरुआत में 'आरआरआर' की टीम के साथ ऑस्कर में भाग लेना, जिसने 'नाटू नाटू' के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीता। अभिनेता के लिए यह एक शानदार अनुभव रहा। 'आरआरआर' की टीम अमेरिका में महीनों तक प्रमोशन से गुजरी और अब राम चरण ने खुलासा किया है कि कैसे निर्देशक एसएस राजामौली इस सब के दौरान एक सख्त टास्कमास्टर थे। यहां तक कि ऑस्कर समारोह के दिन, जो शाम को आयोजित होता है, राजामौली चाहते थे कि पूरी टीम सुबह सात बजे तक उठ जाए, ताकि वे समय पर तैयार हों।

विज्ञापन

Ram Charan reveals SS Rajamouli tells everyone to be ready at 7am on Oscar day say here they can rip you apart
जूनियर एनटीआर-एसएस राजामौली-राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए इंटरव्यू में राम चरण से ऑस्कर के दिन के बारे में पूछा गया। इस दौरान अभिनेता ने बताया कि राजामौली ने इसे शूटिंग का एक हिस्सा माना था। राम ने निर्देशक के निर्देशों को याद किया। राजामौली ने पूछा था कि सुबह, सात बजे कि हम सब फ्रेश हैं ना? राम ने बताया कि उन्होंने तय कर लिया था कि वे देर तक नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि यह आपका दक्षिण भारतीय मीडिया या बॉम्बे मीडिया नहीं है। यहां, वे तुम्हें टुकड़े-टुकड़े कर सकते हैं, क्योंकि हम पहली बार अंडरडॉग बनने जा रहे हैं और वे वास्तव में हॉलीवुड में अंडरडॉग को पसंद करते हैं।

Zeenat Aman: ओटीटी के उछाल से बहुरे सितारों के दिन, जीनत अमान की फीस इतने लाख तक पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Charan reveals SS Rajamouli tells everyone to be ready at 7am on Oscar day say here they can rip you apart
राम चरण - फोटो : social media

राम ने कहा कि अगर वे देर से आते तो लोग उन्हें अहंकारी करार देते। राम ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर आप हार जाते हैं, एक दिन अगर आप देर से आते हैं तो वे सोचते हैं कि आप अहंकारी हैं। वह चीज मैं सुनना नहीं चाहता था। राम ने बताया कि उन दिनों वह अच्छी नींद लेते थे, जल्दी सोते थे और एक एक राजामौली के नियमों का पालन करते थे।

Dono Teaser: 'दोनों' का टीजर हुआ रिलीज, पूनम ढिल्लों की बेटी से इश्क फरमाते हुए नजर आएंगे सनी देओल के बेटे

विज्ञापन

Ram Charan reveals SS Rajamouli tells everyone to be ready at 7am on Oscar day say here they can rip you apart
राम चरण और उपासना - फोटो : सोशल मीडिया

राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने हाल ही में अपनी बेटी क्लिन कारा का स्वागत किया। हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो में राम ने कहा था कि बहुत सारे लोग, बहुत सारा तनाव, ग्यारह साल पूरे हो गए, लोग पूछेंगे कि ये दोनों क्या कर रहे हैं? मुझे लगता है कि हर चीज समय के साथ अपनी जगह बना लेती है और तब इस बच्चे को अपना समय मिल गया।

Amit Bhatt: 'क्या आप गुटखा खाते हो'?, यूजर के सवाल पर 'चंपक चाचा' ने दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed