फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   R Madhavan Joins Lokesh Kanagaraj LCU Benz Movie with Raghava Lawrence

LCU: लोकेश कनगराज के 'एलसीयू' में हुई इस अभिनेता की एंट्री, बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में बजता है अभिनय का डंका

Wed, 11 Dec 2024 03:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 11 Dec 2024 03:43 PM IST
सार

LCU: एलसीयू की लोकप्रियता पूरे देश में देखने को मिलती है। इस यूनिवर्स की अब तक की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही हैं। 
 

विज्ञापन
R Madhavan Joins Lokesh Kanagaraj LCU Benz Movie with Raghava Lawrence
लोकेश कनगराज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

राघव लॉरेंस अपनी शानदार अदाकारी के लिए मशहूर हैं। वह आगामी फिल्म 'बेंज' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसका निर्देशन बक्कियाराज कन्नन करेंगे। फिल्म की पटकथा लोकेश कनगराज लिख रहे हैं। यह फिल्म लोकेश कनगराज के सिनेमैटिक यूनिवर्स (एलसीयू) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने जा रही है।

विज्ञापन

Malaika Arora Affair Fact Check: मलाइका का अफेयर सिर्फ कोरी अफवाह, जिसके साथ नाम जुड़ा वो निकला बेटे का दोस्त

विज्ञापन

R Madhavan Joins Lokesh Kanagaraj LCU Benz Movie with Raghava Lawrence
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy
एलसीयू में हुई माधवन की एंट्री

इंडियाग्लिट्ज तमिल की रिपोर्ट के अनुसार राघव लॉरेंस की इस फिल्म में अब आर माधवन की विलेन की के रूप में एंट्री हो गई है। माधवन के एलसीयू में प्रवेश ने दर्शकों के साथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी उत्साह पैदा कर दिया है। माधवन ने आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म 'आयुथा एझुथु' (2004) में और 2024 में हिंदी फिल्म 'शैतान' में भी वह नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे।
Shark Tank India 4: दीपिंदर गोयल हो गए 'शार्क टैंक इंडिया 4' से बाहर? इस नए शार्क ने जाहिर की अपनी खुशी

R Madhavan Joins Lokesh Kanagaraj LCU Benz Movie with Raghava Lawrence
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस सितारों के साथ आ सकते हैं नजर

राघव लॉरेंस की इस फिल्म में माधवन का शामिल होना एलसीयू में एक नई ताजगी लेकर आया है। बता दें कि एलसीयू की फिल्मों में कथानक आपस में जुड़े होते हैं और इनकी कास्ट भी स्टार-स्टडेड होती है। इस फिल्म में शामिल होने के साथ माधवन कमल हासन, कार्ति के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर सकते हैं, क्योंकि 'विक्रम' और 'कैथी' जैसी फिल्में भी एलसीयू का हिस्सा हैं।

विज्ञापन

R Madhavan Joins Lokesh Kanagaraj LCU Benz Movie with Raghava Lawrence
राघव लॉरेंस - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
कब शुरू होगी बेंज की शूटिंग

फिल्म 'बेंज' की शूटिंग जल्द शुरू होगी। इसमें संगीत देने के लिए हाल ही में उभरते हुए संगीतकार साई अभ्यंकर को साइन किया गया है। राघव लॉरेंस की आगामी फिल्में, जैसे 'काला भैरव' और 'बुलेट' ने भी काफी हलचल मचाई है। 2025 में इन फिल्मों की रिलीज को लेकर फैंस में खासा उत्साह है।
Samantha Ruth Prabhu: नागा चैतन्य की शादी के बाद सामंथा ने शेयर की मिडवीक मोटिवेशन पोस्ट, लिखा- दूर भागो...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed