{"_id":"675951c4cc11f4aee805f5a1","slug":"deepinder-goyal-out-of-shark-tank-india-4-new-shark-viraj-bahl-expressed-happiness-to-be-in-the-show-2024-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shark Tank India 4: दीपिंदर गोयल हो गए 'शार्क टैंक इंडिया 4' से बाहर? इस नए शार्क ने जाहिर की अपनी खुशी","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Shark Tank India 4: दीपिंदर गोयल हो गए 'शार्क टैंक इंडिया 4' से बाहर? इस नए शार्क ने जाहिर की अपनी खुशी
Wed, 11 Dec 2024 02:20 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:20 PM IST
सार
शार्क टैंक इंडिया 4 से शार्क दीपिंदर गोयल के बाहर होने की चर्चा तेज हो गई है। शो में दीपिंदर की जगह नए शार्क की एंट्री पर दर्शक चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने इस बात को अफवाह बताया है। साथ ही दीपिंदर की गैरमौजूदगी को लेकर भी बात साफ की है।
विज्ञापन
दीपिंदर गोयल
- फोटो : इंस्टाग्राम @deepigoyal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिएलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' अक्सर विवादों में बना रहता है। इस शो में अब फूड डिलेवरी एप जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल के बाहर होने को लेकर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर दीपिंदर के शो से बाहर होने को लेकर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विराज बहल
- फोटो : सोशल मीडिया
विराज बहल ने जताई खुशी
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने वीबा फूड्स के डायरेक्टर विराज बहल से पूछा कि नए शार्क के तौर पर उन्हें शो में शामिल होकर कैसा लग रहा है। ऐसे में उन्होंने जवाब दिया, मैं बहुत खुश हूं, दीपिंदर गया तो मेरे को जगह मिल गया, मैं जोमेटो को थैंक यू नोट लिख सकता हूं।

शो में शार्क को लेकर बोले दानिश खान
दीपिंदर गोयल के शो से बाहर होने को लेकर सोनी लिव के बिजनेस हेट दानिश खान ने कहा कि, 'न्यूज पेपर में छपी हर चीज सच नहीं हो सकती है। हम दीपिंदर को शो में बहुत पसंद कर रहे थे। आपको यह समझना होगा कि हमारे पास लगभग 50 एपिसोड हैं, और शार्क की उपलब्धता के बारे में कई तरह के बदलाव हैं। वे सभी अपने संगठन चलाने में व्यस्त हैं, और हम उन्हें अपने साथ खाली समय पर रहने के लिए कहते हैं। कुछ शार्क चार सीज़न से शो में हैं, और हमें उम्मीद है कि वे अगली बार भी दिखाई देंगे।'

- फोटो : ANI
दीपिंदर ने कही थी ये बात
दीपिंदर गोयल ने शो में न होने को लेकर कहा, 'वे अब शो में वापस नहीं जा सकते हैं क्योंकि शो को उनके प्रतिद्वंदी ने स्पॉन्सर किया है। इसलिए मुझे बाहर निकाल दिया, कम से कम मैंने तो यही सुना है।'

शो में दिखे ये शार्क्स
शार्क टैंक इंडिया का चौथा सीजन हाल ही में शुरू हुआ, जिसमें पीपल ग्रुप के अनुपम मित्तल, बोट लाइफस्टाइल के अमन गुप्ता, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की नमिता थापर, लेंसकार्ट के पीयूष बंसल और ओयो के रितेश अग्रवाल शार्क के रूप में दिखाई दे रहे हैं।