फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika Arora dating Rahul Vijay after breakup with arjun kapoor details inside

Malaika Arora Affair Fact Check: मलाइका का अफेयर सिर्फ कोरी अफवाह, जिसके साथ नाम जुड़ा वो निकला बेटे का दोस्त

Wed, 11 Dec 2024 02:27 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 11 Dec 2024 02:27 PM IST
सार

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा अपने जीवन में आगे बढ़ गई हैं। हाल ही में अभिनेत्री का नाम फैशन स्टाइलिस्ट राहुल विजय के साथ जोड़ा जाने लगा, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई अब सामने आ गई है।

विज्ञापन
Malaika Arora dating Rahul Vijay after breakup with arjun kapoor details inside
मलाइका अरोड़ा-राहुल विजय - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक थे, और उन्होंने अपने रिश्ते के दौरान सामाजिक विचारों का बहादुरी से सामना किया। लेकिन 2024 में वे अलग हो गए और अर्जुन कपूर ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पुष्टि की कि वह सिंगल हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि जीवन में एक दफा फिर प्यार ने दस्तक दी है। लेकिन इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन


करीबी सूत्र ने खारिज किया दावा
हाल ही में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि अभिनेत्री फैशन स्टाइलिस्ट राहुल विजय के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि, इन दावों को मलाइका के करीबी सूत्र ने खारिज कर दिया है। अभिनेत्री के करीबी सूत्र के मुताबिक, "वह सिंगल हैं और खुश हैं। राहुल विजय उनके बेटे अरहान के स्टाइलिस्ट हैं और इसलिए उनके दोस्त हैं। बस इतनी सी बात है। यह अफवाह बिल्कुल हास्यास्पद और विचित्र है।”

विज्ञापन

एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट का हिस्सा बनी थीं मलाइका

मुंबई में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में उनकी लोकप्रिय उपस्थिति के बाद से ही मलाइका अरोड़ा के राहुल विजय के साथ डेटिंग की अटकलें शुरू हो गई थीं। कार्यक्रम के दौरान, वह पंजाबी गायक की धुन पर थिरकतीं, मंच की शोभा बढ़ातीं और एपी ढिल्लों के साथ गले मिलती देखी गईं। राहुल ने इवेंट से उनकी एक तस्वीर साझा की, जो इवेंट से अरोड़ा की अन्य तस्वीरों और वीडियो के बीच एक आकर्षण बन गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल विजय ने साझा की मलाइका की तस्वीर

राहुल विजय ने प्रशंसकों से घिरे हुए कॉन्सर्ट में अपने समय का आनंद लेते हुए मलाइका की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'रुको, क्या यह मलाइका कॉन्सर्ट था?' साथ ही, मलाइका ने फैशन स्टाइलिस्ट के साथ एक सेल्फी भी साझा की, जिससे अफवाहों को और हवा मिल गई।



Pushpa 2: कान विनिंग फिल्म पर भारी पड़ी पुष्पा 2, भड़के विक्रमादित्य मोटवानी ने लगाई मल्टीप्लेक्स चेन की क्लास

कौन हैं राहुल विजय?

अनजान लोगों के लिए, राहुल विजय एक लोकप्रिय रचनात्मक सलाहकार और फैशन स्टाइलिस्ट हैं। उनके पास फैशन डिजाइन में डिग्री है और उन्होंने जीक्यू इंडिया, हार्पर बाजार इंडिया और एले के लिए संपादक के रूप में काम किया है। उन्होंने विभिन्न अवसरों पर विक्की कौशल और सारा अली खान सहित लोकप्रिय बॉलीवुड सितारों को स्टाइल किया है।

Amitabh Bachchan: परिवार में उथल-पुथल की खबरों के बीच अमिताभ ने किया हैरान, पोस्ट कर मांगी सुख-शांति की भिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed