Pushpa : कोरियन लड़की पर चढ़ा ‘श्रीवल्ली’ का खुमार, अल्लू अर्जुन जैसा डांस कर जीत लिया सबका दिल
सोशल मीडिया पर एक कोरियन लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘पुष्पा’ के गाने श्रीवल्ली पर डांस करती नजर आ रही है। सोशल मीडिया यूजर लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विस्तार
Ibrahim Ali Khan: करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करेंगे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम, जानें पूरी डिटेल्स
कोरियन लड़की की इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी महीनों पहले शेयर किया गया है, लेकिन अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो को अभी तक तीन लाख 33 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'कोरियन भारतीयों के प्रति बेहद आकर्षित हैं और इसलिए वह भारत को उतना ही प्यार करते हैं जितना कोरिया को करते हैं।' वहीं, कई लोग कोरियन लड़की से भारत आने की भी गुजारिश कर रहे हैं।
Riya Sen: कौन हैं रिया सेन, जो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ आईं नजर
बता दें कि 'पुष्पा: द राइज' को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया था। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और अब वह इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की जोड़ी को लोगों ने काफी प्यार दिया था। वहीं, अब फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो चुकी और अब जल्द फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है।
Ravi Kishan: पहली बार रवि किशन ने गाया गुजराती-भोजपुरी रैप, गुजरात चुनाव में इस बार गूंजेगी अभिनेता की आवाज