फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Riya Sen joined Congress party Bharat Jodo Yatra with rahul gandhi in maharashtra

Riya Sen: कौन हैं रिया सेन, जो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ आईं नजर

Thu, 17 Nov 2022 12:50 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 17 Nov 2022 12:50 PM IST
सार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 71वां दिन है। इस यात्रा को बॉलीवुड का भी साथ मिल रहा है। हाल ही में इस यात्रा में बॉलीवुड की अभिनेत्री रिया सेन नजर आईं।

विज्ञापन
Actress Riya Sen joined Congress party Bharat Jodo Yatra with rahul gandhi in maharashtra
राहुल गांधी, रिया सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी और बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटी रिया सेन जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह हिंदी फिल्मों स्टाइल, झंकार बीट्स और अपना सपना मनी-मनी में नजर आई हैं। रिया सेन अपनी बोल्डनेस की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। हालांकि बॉलीवुड उनका करियर बुलंदियों तक पहुंचने से पहले ही फ्लॉप हो गया था। जिसके बाद उन्होंने बंगाली फिल्मों का रुख कर लिया। हाल ही में रिया सेन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ नजर आईं। जिसके बाद फिर से उनको लेकर चर्चा तेज हो गई है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी के साथ नजर आईं रिया सेन
बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 71वां दिन है। ये यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना से गुजरते हुए अब महाराष्ट्र में है। बता दें कि राहुल गांधी और अन्य लोगों ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पातुर से यात्रा को फिर से शुरू किया। इस यात्रा को बॉलीवुड का भी साथ मिल रहा है। हाल ही में इस यात्रा में बॉलीवुड की अभिनेत्री रिया सेन नजर आईं। बता दें कि इससे पहले यात्रा में पूजा भट्ट भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Murder: श्रद्धा की तरह इन अभिनेत्रियों को भी मिला धोखा, किसी के किए गए टुकड़े तो किसी का पूरा परिवार ही खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं रिया सेन
रिया सेन की बात करें तो वह अभिनेत्री राइमा सेन की बहन हैं और अभिनेत्री त्रिपुरा के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। इनके पिता भरत देव वर्मा कूच बिहार की महारानी इला देवी के बेटे हैं। रिया को पहली बार फाल्गुनी पाठक के गाने चूड़ी जो खनके हाथों में से पहचान मिली थी। रिया अपनी फिल्मों में बोल्ड सीन के जरिए खूब चर्चा बटोर चुकी हैं। हालांकि अब वह पूरी तरह से बंगाली फिल्मों का रुख कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed