फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   bhojpuri actor ravi kishan gujarat maa modi chhe song release for gujarat election

Ravi Kishan: पहली बार रवि किशन ने गाया गुजराती-भोजपुरी रैप, गुजरात चुनाव में इस बार गूंजेगी अभिनेता की आवाज

Thu, 17 Nov 2022 11:28 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 17 Nov 2022 11:28 AM IST
सार

रवि किशन ने पहली बार गुजराती और भोजपुरी का मिक्स रैप गाया है। ये गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम है भैया हो गुजरात मा मोदी छै।

विज्ञापन
bhojpuri actor ravi kishan gujarat maa modi chhe song release for gujarat election
रवि किशन का गाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रवि किशन भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। रवि किशन राजनीति में भी काफी एक्टिव हैं। वह भाजपा के सांसद हैं और पहली बार उन्होंने गुजरात इलेक्शन के लिए गाना गाया है। इसके लिए उन्होंने पहली बार गुजराती और भोजपुरी का मिक्स रैप गाया है। इस भोजपुरी गाने का पोस्टर रिलीज किया गया था और अब गाना भी रिलीज हो चुका है। जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है। 
विज्ञापन


रवि किशन इससे पहले कई बार यूपी इलेक्शन के लिए गाने गा चुके हैं। उनका ये गाना आज रिलीज किया जाएगा। इस गाने के पोस्टर को लेकर भी हर तरफ चर्चा हो रही है। बता दें कि गाने को पोस्टर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा, पीएम मोदी और गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की तस्वीर भी दिखाई दे रही है। फैंस को इसका पोस्टर काफी पसंद आ रहा है, उम्मीद जताई जा रही है कि गाना भी लोगों को खूब पसंद आएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Ibrahim Ali Khan: करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करेंगे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम, जानें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)



गाने का नाम है भैया हो गुजरात मा मोदी छै। इस गाने के जरिए रवि किशन पीएम मोदी की ईमानदारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी नीतियों का जिक्र किया है। इसके अलावा गुजरात का विकास, सोमनाथ द्वारिका, सरदार पटेल की विरासत आदि का जिक्र है। गाने के लिरिक्स मृत्युंजय ने लिखे हैं। वहीं गाने का म्यूजिक मुन्ना मिश्रा ने दिया है। 

इसे भी पढ़ें- Throwback Thursday: इस अभिनेता के पिता ने पत्नी-बेटी को गोली मारकर कर ली थी आत्महत्या, जानें कैसे बचे कमल
 
बता दें कि इससे पहले रवि किशन ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी भोजपुरी गाना यूपी में का बा... गाया है। ये गाना यूपी और बिहार के लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। ऐसे में मेकर्स ये उम्मीद जता रहे हैं कि ये गाना भी उसी तरीके से मशहूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed