फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pushpa 2 stampade case Telangana DGP says Law will take its own course

Pushpa 2 Stampade Case: 'कानून अपना करेगा...', भगदड़ मामले में तेलंगाना के डीजीपी ने कही ये बात

Sun, 29 Dec 2024 03:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 29 Dec 2024 03:45 PM IST
सार

Pushpa 2 Stampade Case: तेलंगाना के डीजीपी जितेन्द्र ने 'पुष्पा 2' फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान हुई भगदड़ में महिला की हुई मौत के मामले पर कहा कि कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में है और जांच जारी है, इसलिए वह इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं कर सकते। 
 

विज्ञापन
Pushpa 2 stampade case Telangana DGP says Law will take its own course
अल्लू अर्जुन - फोटो : एक्स

विस्तार

तेलंगाना के डीजीपी जितेन्द्र ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'पुष्पा-2' फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान हुई भगदड़ के मामले में बात की। हालांकि, उन्होंने इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कहा।  महिला की मौत से जुड़े इस मामले में उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा से टकराव के बीच सारा अरफीन ने खोया अपना आपा, बिग बॉस को दे डाली लीगल एक्शन की धमकी
विज्ञापन


भगदड़ मामले में डीजीपी ने कही ये बात
फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन इस मामले में आरोपियों में से एक हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों का जवाब देते हुए डीजीपी ने मामले पर ज्यादा विस्तार से बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि यह मामला न्यायालय में है। उन्होंने कहा, "मामला की पहले से ही जांच चल रही है। अदालत भी इस पर विचार कर रही है। यह न्यायालय में विराचाधीन है। कानून अपने काम करेगा। यही बस मेरा कहना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Salman Khan: जामनगर के लोगों से किस बात पर जलते हैं सलमान खान? 'सिकंदर' का वीडियो हो रहा वायरल

ये है पूरा मामला
4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। वहीं, उस महिला का आठ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था। यह मामला महिला के परिवार की ओर से की गई शिकायत के आधार पर थी। वहीं, अल्लू अर्जुन इस मामले में जमानत पर बाहर हैं। 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था। बाद में तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी थी।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2: 'पुष्पा 2' से लेकर 'बाहुबली' तक, एक जैसे हैं 'टॉम एंड जैरी' के ये सीन, देखकर आपको भी आ जाएगी हंसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed