फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sikandar actor Salman Khan Anant Ambani Visit jamnagar Mall watch video

Salman Khan: जामनगर के लोगों से किस बात पर जलते हैं सलमान खान? 'सिकंदर' का वीडियो हो रहा वायरल

Sun, 29 Dec 2024 03:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 29 Dec 2024 03:01 PM IST
सार

Salman Khan: सलमान खान हाल ही में अनंत अंबानी के साथ जामनगर के एक मॉल में नजर आए। दोनों को मॉल में बातचीत करते हुए भी देखा गया। 
 

विज्ञापन
Sikandar actor Salman Khan Anant Ambani Visit jamnagar Mall watch video
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपना 59वां जन्मदिन गुजरात के जामनगर में धूमधाम से मनाया। इस आयोजन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। मौजूदा समय में कुछ और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें सलमान खान, मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के साथ जामनगर के मॉल में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sikandar: 'सिकंदर' के टीजर को मिल रहे प्यार से फिल्म के निर्माता गदगद, सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट
विज्ञापन


सलमान-अनंत दिखे मॉल में साथ

सलमान खान और अनंत अंबानी को जामनगर मॉल में एक साथ चलते हुए देखा गया। वे एक-दूसरे से बातचीत करते हुए दिखे। वहीं, उनके चारों ओर सुरक्षाकर्मी भी दिख रहे थे। एक बड़ी भीड़ उनके आस-पास इकट्ठी हो गई थी और लोग फोटो खींचने की कोशिश कर रहे थे। सलमान मुस्कुराते हुए अपने फैंस को हाथ हिलाकर अभिवादन करते दिखे। एक और वीडियो में सलमान को एक एस्केलेटर पर खड़े होकर अपने फैंस को हाथ हिलाते हुए देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Katrina Kaif-Vicky Kaushal: स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुए विक्की-कैटरीना कैफ? एक साथ मनाएंगे नया साल


जामनगर के लोगों से सलमान को क्यों होती है जलन?

एक और वीडियो में सलमान खान और अनंत अंबानी स्टेज पर पहुंचे, जहां राधिका मर्चेंट भी उनके साथ थीं। सलमान ने जामनगर के लोगों से कहा कि वे बहुत खुशकिस्मत हैं, जो इस खूबसूरत जगह पर रहते हैं। उन्होंने कहा, "आप लोग जामनगर में रहते हैं, आप बहुत भाग्यशाली हैं। मैं यहां आता-जाता रहता हूं, लेकिन आप लोग यहीं रहते हैं। यह जगह स्वर्ग जैसी है, बल्कि यह स्वर्ग ही है। इसलिए मुझे आप लोगों से जलन होती है।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salmankhan fans club (@neelikhan786)



जामनगर में मनाया गया सलमान का जन्मदिन

सलमान खान के जामनगर में जन्मदिन की शानदार पार्टी के एक वीडियो में अभिनेता अपनी भतीजी आयत को गोद में उठाए हुए केक काट रहे हैं। इस दौरान सलमान के परिवार के सदस्य जैसे उनकी मां सलमा खान, हेलेन, बहन अर्पिता खान शर्मा, आयुष शर्मा, आलविरा खान अग्निहोत्री, भतीजे अरहान खान और निर्वाण खान केक काटने के बाद तालियां बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में आसमान में आतिशबाजी होती भी दिख रही है।

 
फेंस को पसंद आया सिकंदर का टीजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही एआर मुरुगदास की फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी होंगी। यह फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होगी। इसका टीजर हाल ही में जारी किया गया था। फैंस को  टीजर में सलमान काअंदाज काफी ज्यादा पसंद आया था।
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed