फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 18 Sara Arfeen khan lost her temper threatened makers with legal action karan veer mehra

Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा से टकराव के बीच सारा अरफीन ने खोया अपना आपा, बिग बॉस को दे डाली लीगल एक्शन की धमकी

Sun, 29 Dec 2024 03:33 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 29 Dec 2024 03:33 PM IST
सार

सारा अरफीन खान एक बार फिर अपना आपा खोती नजर आई हैं। साथ ही उन्हें 'बिग बॉस' को लीगल एक्शन की धमकी देते देखा गया है। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Sara Arfeen khan lost her temper threatened makers with legal action karan veer mehra
सारा अरफीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraarfeenkhan

विस्तार

विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' अपनी शुरुआत के समय से ही सुर्खियों में है। इस सीजन के प्रतियोगी आए दिन नए-नए दांवपेंच करते और लोगों का ध्यान खींचते नजर आते हैं। शो के फिनाले की तारीख नजदीक है। इसी बीच सारा अरफीन खान के एलिमिनेशन की खबरें जोर पकड़ रही हैं। हालिया एपिसोड में सारा को अपना आपा खोते देखा गया था। उनकी और करण के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। इसके बाद सारा ने 'बिग बॉस' को लीगल एक्शन की धमकी दे डाली। 

विज्ञापन

सारा अरफीन ने खोया अपना आपा

टाइम गॉड टास्क के दौरान श्रुतिका ने उन्हें गेम से बाहर कर दिया। इसके बाद सारा अरफीन खान ने अपना नियंत्रण खो दिया। सारा अविनाश मिश्रा और चुम दारंग को धक्का देते हुए उनकी ओर बढ़ीं जिससे वे गिर गए। शिल्पा शिरोडकर ने दोनों की मदद करने की कोशिश की लेकिन सारा फिर से फिजिकल होती नजर आईं।

विज्ञापन


Pushpa 2: 'पुष्पा 2' से लेकर 'बाहुबली' तक, एक जैसे हैं 'टॉम एंड जैरी' के ये सीन, देखकर आपको भी आ जाएगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

करण वीर मेहरा पर लगाया आरोप 

करण वीर मेहरा, सारा को रोकने के लिए आगे आए और उन्हें अविनाश से दूर ले गए। इस दौरान करण ने सारा से पूछा कि क्या वो पागल हैं। इस दौरान करण ने सारा के हाथों को कसकर पकड़ रखा था, जिसकी वजह से वह नीचे गिर गईं। इसके बाद सारा ने करण पर धक्का देकर गिराने का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने 'बिग बॉस' से तुरंत एक्शन लेने को कहा।


Tejasswi Prakash: 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के सेट पर घायल हुईं तेजस्वी प्रकाश, अभिनेत्री ने चोट दिखाकर बताई वजह

लीगल एक्शन की दे डाली धमकी

सारा ने अपना माइक हटा दिया और कहा, 'मैं वास्तव में डर गई थी, मैं वहां बैठी थी लेकिन किसी ने आकर मुझसे नहीं पूछा कि मैं कैसी हूं। आपको कार्रवाई करनी होगी। तुम किस तरह के मर्द हो। ऐसे अपनी मर्दानगी दिखाते हो।' सारा ने अपने गुस्से के चलते विवियन डीसेना, शिल्पा शिरोडकर, चुम पर भी निशाना साधा। उन्होंने सभी पर उन्हें मारने और करण वीर मेहरा द्वारा धक्का देकर गिराए जाने पर उनकी मदद न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'मैं गिर गई, मेरे कपड़े ऊपर थे, मैं डरी हुई थी और कांप रही थी। बिग बॉस को एक्शन लेना होगा, नहीं तो मैं अपने वकीलों को बुलाऊंगी। जानकारी हो कि 'बिग बॉस 18' का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed