फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Prithviraj Sukumaran served with Income Tax Department notice amid L2 Empuraan movie controversy know details

Prithviraj Sukumaran: 'एल2 एम्पुरान' विवाद के बीच पृथ्वीराज सुकुमारन को आयकर विभाग का नोटिस, जानें पूरा मामला

Sat, 05 Apr 2025 06:14 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 05 Apr 2025 06:14 PM IST
सार

Prithviraj Sukumaran News: प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में एल2 एम्पुरान के निर्माता गोकुलम गोपालन पर छापा मारा था। अब आयकर विभाग ने पृथ्वीराज सुकुमारन को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Prithviraj Sukumaran served with Income Tax Department notice amid L2 Empuraan movie controversy know details
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : इंस्टाग्राम@therealprithvi

विस्तार

हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा एल2 एम्पुरान के निर्माता गोकुलम गोपालन के कार्यालय पर छापे के बाद अभिनेता-निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन को आयकर विभाग से नोटिस जारी किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता से नोटिस में 2022 में बनी तीन फिल्मों से उनकी आय के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिनमें उन्होंने अभिनय किया और सह-निर्माण किया।

विज्ञापन

 

अभिनेता को मिला नोटिस
टीएनआईई की एक रिपोर्ट के अनुसार, आयकर अधिकारियों ने बताया कि यह नोटिस सिस्टम द्वारा तैयार किया गया था और 29 मार्च को पृथ्वीराज को ईमेल के जरिए भेजा गया था। नियमित आयकर आकलन के दौरान विसंगतियों या प्रश्नों की पहचान होने पर यह नोटिस अपने आप सक्रिय हो जाता है। अभिनेता-निर्देशक को 29 अप्रैल तक स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।
ED Empuraan: एम्पुरान निर्माता के चिटफंड ऑफिस पर छापेमारी में डेढ़ करोड़ रुपये नकद जब्त, फेमा उल्लंघन का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकम के सोर्स पर उठे सवाल
आयकर विभाग पृथ्वीराज द्वारा 2022 में अभिनीत और सह-निर्मित तीन फिल्मों की जांच कर रहा है, जिनमें 'जन गण मन', 'गोल्ड' और 'कदावु' शामिल हैं।  मुख्य भूमिकाएं निभाने के बावजूद उन्होंने कथित तौर पर अभिनय के लिए किसी फीस का दावा नहीं किया और केवल सह-निर्माता के रूप में फीस चार्ज की। आयकर विभाग अब स्टैण्डर्ड वेरिफिकेशन प्रोसेस के हिस्से के रूप में उनकी इनकम के स्ट्रक्चर पर स्पष्टीकरण मांग रहा है।
Akshay Kumar: कनाडा के पूर्व पीएम से लेकर पैट कमिंस तक से अक्षय के बेटे की तुलना, लुक पर यूजर्स के अजब रिएक्श

विज्ञापन

2022 में हुई थी पृथ्वीराज के घर और कार्यालय की तलाशी
2022 में आयकर विभाग ने पृथ्वीराज के घर और कार्यालय की तलाशी ली, क्योंकि उनके कर दाखिलों में विसंगतियां थीं। तलाशी उनकी प्रोडक्शन कंपनी और अन्य संबंधित संस्थाओं तक फैली हुई थी। निर्माता एंटनी पेरुंबवूर, लिस्टिन स्टीफन और एंटो जोसेफ को भी उस समय इसी तरह की जांच का सामना करना पड़ा था। विभाग ने उसी के बाद की कार्रवाई के तौर पर नोटिस भेजा था। बताया जाता है कि इसका एल2 एम्पुरान विवाद से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed