ED Empuraan: एम्पुरान निर्माता के चिटफंड ऑफिस पर छापेमारी में डेढ़ करोड़ रुपये नकद जब्त, फेमा उल्लंघन का दावा
ईडी ने 'एल2: एम्पुरान' के निर्माता गोपालन की चिटफंड कंपनी पर छापेमारी के बाद फेमा उल्लंघन का दावा किया। ये तलाशी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत 1,000 करोड़ रुपये के विदेशी मुद्रा उल्लंघन की चल रही जांच का हिस्सा थी।
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि 4 अप्रैल को तमिलनाडु और केरल में श्री गोपालन चिट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (गोकुल चिट फंड) के कई कार्यालयों में की गई तलाशी के दौरान 1.5 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। एएम गोपालन के स्वामित्व वाली यह कंपनी (गोकुलम गोपालन) आगामी मलयालम फिल्म एल2: एम्पुरान के निर्माताओं में से एक है।
विदेशी मुद्रा उल्लंघन की जांच
ये तलाशी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत 1000 करोड़ रुपये के कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन की चल रही जांच का हिस्सा है। संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को शुरू की गई तलाशी शनिवार को समाप्त हो गई। ईडी ने कहा कि यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत केरल के कोझिकोड में एक स्थान और तमिलनाडु के चेन्नई में दो स्थानों पर श्री गोकुलम चिट्स एंड फाइनेंस कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में शुरू की गई।
Kangana Ranaut: ‘इमरजेंसी’ के लिए कंगना को मिला ये खूबसूरत तोहफा, एक्ट्रेस बोलीं- कई बेकार ट्रॉफियों से बेहत
आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त
इसमें कहा गया है कि तलाशी के दौरान 1.50 करोड़ रुपये नकद और फेमा का उल्लंघन करते हुए आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। ईडी के आरोपों पर गोपालन या उनकी कंपनी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। ईडी की यह छापेमारी "लूसिफेर" सीरीज की दूसरी किस्त 'एल2: एम्पुरान' को लेकर हाल ही में उठे विवाद के बीच की गई है।
Manoj Kumar Prayer Meeting: इस दिन होगी मनोज कुमार की प्रार्थना सभा, भावुक पोस्ट के साथ परिवार ने दी सूचना
फिल्म पर विवाद
मलयालम सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जाने वाली 'एल2: एम्पुरान' 27 मार्च को रिलीज हुई थी और दक्षिणपंथी राजनीति की आलोचना तथा 2002 के गुजरात दंगों के गुप्त उल्लेख के कारण जल्द ही यह गरमागरम बहस का विषय बन गई। फिल्म के अन्य निर्माता आशीर्वाद सिनेमाज और लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले एंटनी पेरुम्बवूर और सुबास्करन हैं। पेरुम्बवूर के अनुसार, विवाद के बाद फिल्म से दो मिनट से अधिक के दृश्य हटा दिए गए।