फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun Atlee Movie Raaka Sets Guinness World Record for Simultaneous Motion Capture of 37 Performers

अल्लू अर्जुन: रिलीज से पहले ही 'राका' ने रचा इतिहास, एटली की फिल्म के नाम दर्ज हुआ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tue, 22 Sep 2026 09:24 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 22 Sep 2026 09:24 AM IST
सार

Allu Arjun Atlee Movie Raaka: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म 'राका' ने रिलीज होने से पहले ही इतिहास रच दिया है। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
Allu Arjun Atlee Movie Raaka Sets Guinness World Record for Simultaneous Motion Capture of 37 Performers
अल्लू अर्जुन और एटली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'पुष्पा' और 'पुष्पा 2' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखा चुके साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म 'राका' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तभी से दर्शक इसे लेकर उत्साहित हैं। 
विज्ञापन


फिलहाल 'राका' को रिलीज होने में तो अभी एक साल से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन इसी बीच अल्लू अर्जुन की फिल्म ने इतिहास रच दिया है। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

Allu Arjun Atlee Movie Raaka Sets Guinness World Record for Simultaneous Motion Capture of 37 Performers
राका - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
'राका' ने बनाया कौन सा रिकॉर्ड?
सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही साइंस-फिक्शन फिल्म 'राका' में अल्लू अर्जुन लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। अब सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। 

उसमें अल्लू अर्जुन और एटली अपने हाथ में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट लिए नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में लिखा है, 'इतिहास रचा गया। ये एक ऐसी वैश्विक जीत है, जो भारतीय सिनेमा को विश्व मंच पर ले जाती है। 'राका' ने रियल टाइम में सबसे ज्यादा लोगों के साथ मोशन कैप्चर का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर कमाल कर दिया है। इसमें एक साथ 37 कलाकारों को कैप्चर किया गया। इस उपलब्धि के लिए अल्लू अर्जुन और एटली को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट मिला है।'

यह रिकॉर्ड फरवरी 2026 में फिल्म की शूटिंग के दौरान बनाया गया था और इसे आधिकारिक तौर पर 15 सितंबर को प्रमाणित किया गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सीनियर एडजडिकेटर ने एक समारोह में लीड एक्टर अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली को सर्टिफिकेट दिया। इस मौके पर फिल्म की मुख्य कास्ट और क्रू भी मौजूद थी।
विज्ञापन

Allu Arjun Atlee Movie Raaka Sets Guinness World Record for Simultaneous Motion Capture of 37 Performers
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले अल्लू अर्जुन?
अल्लू अर्जुन ने भी इस कामयाबी को माना और इसे पूरी टीम के लिए गर्व का पल बताया। उन्होंने इस कारनामे को ऑफिशियल तौर पर मान्यता देने और उनकी कोशिशों का सम्मान करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का शुक्रिया अदा किया।

अभिनेता ने अपने एक्स हैंडल पर एक नोट शेयर किया और लिखा, 'इस पल से सच में बहुत विनम्र महसूस कर रहा हूं। राका का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना बहुत खास बात है। आगे क्या होने वाला है, इसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं। एटली गारू, यह बहुत खास है।'
विज्ञापन

Allu Arjun Atlee Movie Raaka Sets Guinness World Record for Simultaneous Motion Capture of 37 Performers
अभिनेता अल्लू अर्जुन, निर्देशक एटली - फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या बोले एटली?
डायरेक्टर एटली ने कहा, 'बचपन में हम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के बारे में बड़े आश्चर्य के साथ सुना करते थे। हमने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन हम खुद कोई रिकॉर्ड बनाएंगे। एक ही शूट में 37 मोशन-कैप्चर एसेट्स को साथ लाने के लिए यह सम्मान मिलना मेरे लिए बेहद खास और भावुक पल है।' 

एटली ने आगे लिख, 'मेरे लिए यह इस बात की याद दिलाता है कि जब हम बड़ा सपना देखते हैं और पूरे विश्वास के साथ मिलकर काम करते हैं, तो कभी-कभी असंभव भी संभव हो जाता है। भगवान की कृपा से मैं अपनी पूरी टीम का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिसने इस सपने पर भरोसा किया और इस पल को हमारा बनाया।'

Allu Arjun Atlee Movie Raaka Sets Guinness World Record for Simultaneous Motion Capture of 37 Performers
राका - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
चार साल से 70 की उम्र तक के कलाकार
शूटिंग के दौरान चार साल के बच्चे से लेकर 70 साल की उम्र तक के 37 कलाकारों को एक ही कैप्चर वॉल्यूम में रियल टाइम में मोशन-कैप्चर किया गया। इसमें सबसे बड़ी तकनीकी चुनौती एक साथ हर कलाकार की मूवमेंट को ट्रैक करना था, ताकि किसी भी तरह का सिग्नल लॉस या स्पेस से जुड़ी गड़बड़ी न हो।

इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए फिल्म की विजुअल इफेक्ट्स टीम ने प्रोडक्शन की जरूरतों के हिसाब से एक खास मोशन-कैप्चर सिस्टम तैयार किया। इसमें 92 ऑप्टिकल मोशन-कैप्चर कैमरों के साथ अनरियल इंजन का इस्तेमाल किया गया। इसके जरिए रियल टाइम विजुअलाइजेशन, सिंक्रोनाइज्ड विटनेस फीड्स और फेशियल ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी की मदद से लाइव डाटा को मैनेज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed