बॉलीवुड के गलियारों में स्टार किड्स अक्सर फैंस और पैपराजी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार के बेटे आरव को मुंबई में ईद की पार्टी में देखा गया। इस दौरान उन्होंने खुद को काले रंग के कुर्ते में स्टाइल किया हुआ था। आरव के लुक को देखकर नेटिजन्स ने उनकी तुलना उनके नाना राजेश खन्ना, कनाडा का पूर्व पीएम और पैट कमिंस से करने लगे। आइए देखते हैं यूजर्स ने क्या प्रतिक्रिया दी?
Akshay Kumar: कनाडा के पूर्व पीएम से लेकर पैट कमिंस तक से अक्षय के बेटे की तुलना, लुक पर यूजर्स के अजब रिएक्शन
Aarav: अक्षय कुमार के बेटे आरव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स ने आरव की तुलना विदेशी लड़के, कनाडा के पूर्व पीएम और नाना राजेश खन्ना से करने लगे।
नाना से की तुलना
आरव को जब भी सार्वजनिक रूप से देखा जाता है तो वह सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। आरव का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो नेटिजन्स ने कहा कि वह किसी विदेशी की तरह दिखते हैं और उनमें अपने नाना राजेश खन्ना की झलक भी दिखती है।
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
यह खबर भी पढ़ें: Manoj Kumar: डांस या रोमांस में ओछापन हो तो करने से मना कर देते थे, फिल्म ‘तिरंगा’ को लेकर कही ये खास बात
नेटिजन्स ने क्या कहा?
आरव का वायरल वीडियो देखने के बाद एक नेटिजन ने कमेंट किया, "अक्षय कुमार और राजेश खन्ना का कॉम्बिनेशन।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "वह बस एक विदेशी बच्चा लग रहा है....लेकिन कोई बात नहीं वह मेरा पसंदीदा हीरो किड है....अक्षय के लिए प्यार।" एक और नेटिजन ने लिखा, "जस्टिन ट्रूडो (कनाडा के पूर्व पीएम) जैसा दिखता है।" नीचे कमेंट्स देखें:
यह खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: कभी योद्धा तो कभी विंग कमांडर, 'केसरी 2' से पहले इन फिल्मों में रियल लाइफ हीरो बनकर छाए अक्षय
क्या बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे आरव?
बता दें कि आरव 22 साल के हैं, लेकिन उनके बॉलीवुड में बतौर एक्टर डेब्यू करने की कोई चर्चा अभी तक नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इंटरव्यू में अक्षय ने खुलासा किया था कि उनके बेटे को फिल्में करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा था, "हमने कभी भी उसे कुछ करने के लिए मजबूर नहीं किया। उसे फैशन में दिलचस्पी है। वह सिनेमा का हिस्सा नहीं बनना चाहता। वह मेरे पास आया और बोला, 'मैं फिल्में नहीं करना चाहता।' मैंने कहा, 'यह तुम्हारी जिंदगी है, जो करना है करो'।"
अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट
अक्षय कुमार की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह ‘केसरी चैप्टर 2’ में नज़र आएंगे, जो 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास ‘हाउसफुल 5’, ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘भूत भंगला’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘कन्नप्पा’ और ‘हेरा फेरी 3’ जैसी फिल्में भी हैं। उन्हें आखिरी बार स्काई फोर्स में देखा गया था।