{"_id":"66656b53b4cbed23d408ff5c","slug":"premgi-amaren-got-married-director-venkat-prabhu-shared-the-pictures-on-social-media-2024-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Premgi Amaren: अभिनेता प्रेमगी अमरेन ने की शादी, निर्देशक वेंकट प्रभु ने तस्वीरों के साथ साझा की खुशी","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Premgi Amaren: अभिनेता प्रेमगी अमरेन ने की शादी, निर्देशक वेंकट प्रभु ने तस्वीरों के साथ साझा की खुशी
Sun, 09 Jun 2024 02:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:14 PM IST
सार
अभिनय और गायन से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले प्रेमगी अमरेन शादी के बंधन में बंध गए हैं। हाल ही में उन्हें अपनी प्रेमिका इंदु संग सात फेरे लिए हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
विज्ञापन
प्रेमगी अमरेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
मशहूर अभिनेता-गायक प्रेमगी अमरेन ने शादी कर ली है। हाल ही में उन्होंने प्रेमिका इंदु को अपना हमसफर बनाया है। इस शादी में केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर अभिनेता की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इनमें वह अपनी पत्नी के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।
Rajinikanth: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए रजनीकांत, जाहिर की खुशी
वेंकट प्रभु ने साझा कीं तस्वीरें
प्रेमगी के भाई और जाने-माने फिल्मकार वेंकट प्रभु ने इस खुशी की खबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। उन्होंने शादी के फोटोज के साथ एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। साथ ही, हैप्पी शेयरिंग बाय डीकेएस नाम के एक्स अकाउंट ने भी शादी की कई तस्वीरें साझा की हैं। वेंकट प्रभु ने अपने पोस्ट में नवविवाहित जोड़े को बधाई देते हुए उन्हें जीवन भर खुश रहने की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, "आखिरकार!!!!!! लव यू प्रेमगी....नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं।"
विज्ञापन
राम्या सुब्रमण्यम ने दी बधाई
अभिनेत्री और एंकर राम्या सुब्रमण्यम ने भी इस विवाहित जोड़े के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं और उनके खुशहाल शादीशुदा जीवन की कामना की। अभिनय और संगीत दोनों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाने वाले प्रेमगी अमरेन पारंपरिक पोशाक में काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे थे, जबकि इंदु अपनी दुल्हन की पोशाक में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इस जोड़े के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही थी। तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस नवविवाहित जोड़े को अपने अपने अंदाज में बधाइयां दे रहे हैं।
Kalki 2898 AD: विदेश में भी 'कल्कि 2898 एडी' का है इंतजार, रिलीज से पहले ही अमेरिका में बटोरे लाखों डॉलर

View this post on Instagram