फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nag Ashwin directorial Prabhas Amitabh starrer Kalki 2898 AD pre sales crossed $500K milestone in the USA

Kalki 2898 AD: विदेश में भी 'कल्कि 2898 एडी' का है इंतजार, रिलीज से पहले ही अमेरिका में बटोरे लाखों डॉलर

Sun, 09 Jun 2024 11:42 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 09 Jun 2024 11:42 AM IST
सार

'कल्कि 2898 एडी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले ही अमेरिका में लाखों डॉलर कमा लिए हैं। 
 

विज्ञापन
Nag Ashwin directorial Prabhas Amitabh starrer Kalki 2898 AD pre sales crossed $500K milestone in the USA
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

'कल्कि 2898 एडी' को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म के रिलीज होने का देश-विदेश में लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नाग अश्विन निर्देशित यह फिल्म पौराणिक कथाओं और साइंस-फिक्शन का अद्भुत मिश्रण होने का दावा करती है। फिल्म इस महीने 27 जून को रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म ने रिलीज से पहले ही अमेरिका में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। 

विज्ञापन


रिलीज से पहले अब तक कमा चुकी है पांच लाख डॉलर
इस फिल्म की असाधारण सफलता के उम्मीदों के बीच फिल्म ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता इसके टिकट बिक्री से साफ झलकती है। अमेरिका में रिलीज से पहले ही फिल्म ग्रॉस रेवेन्यू में पांच लाख डॉलर पार कर चुकी है। इस रफ्तार से फिल्म के सिनेमाघरों में आने तक यह आसानी से 20 लाख डॉलर कमा लेगी। अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है, जिससे फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह और बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)


आगामी सोमवार को रिलीज होगा ट्रेलर
यह अब तक की बनी सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है। फिल्म के निर्देशक के मुताबिक, फिल्म पर 425 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। फिल्म के ट्रेलर को लंबे समय से दर्शक इंतजार कर रहे थे, जिसके बाद तीन जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर निर्माताओं ने ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा की थी। इस पोस्टर में जानकारी दी गई थी कि फिल्म का ट्रेलर 10, जून 2024 को रिलीज किया जाएगा। 

एक साथ दिखेंगे कई बड़े कलाकार 
बता दें कि बीते दिनों ही फिल्म के दो अहम किरदार बुज्जी और भैरव से संबंधित एक एनिमेटेड सीरीज लॉन्च की गई थी, जिससे फिल्म में दिखाई जाने वाली दुनिया से परिचय कराया गया था। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सितारों की लंबी चौड़ी सूची है। फिल्म में सुपरस्टार प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, दिशा पटानी, पशुपति, ब्रह्मानंदम और राजेंद्र प्रसाद सहित कई शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं। प्रतिष्ठित वैजयंती मूवीज बैनर के तहत, अश्विनी दत्त इसका निर्माण कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed